
चीन के तियानगोंग (Tiangong) स्पेस स्टेशन पर पहले विदेशी मेहमान के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। पाकिस्तान के अंतरिक्ष यात्री मुहम्मद जीशान अली इस स्टेशन में एंट्री करने वाले पहले विदेशी एस्ट्रोनॉट बन गए हैं। उनके स्वागत के लिए चीन ने स्पेस में 100 से ज्यादा तरह के हलाल व्यंजनों का स्पेशल मेन्यू तैयार किया है।
सरकारी ब्रॉडकास्टर सीजीटीएन (CGTN) की रिपोर्ट के मुताबिक, जीशान अली की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस मेन्यू में बटर चिकन, निहारी, मटन कोरमा और चना मसाला जैसे लजीज पकवान शामिल हैं।
🥳🥳Witness the first historic “handshake in space” between Chinese and Pakistani astronauts! 👋👋From training side by side to pursuing dreams together, and from cooperation on the ground to exploring vast space, China-Pakistan space cooperation is embarking on a new chapter. 🇨🇳🇵🇰Higher than the mountains, deeper than the oceans, sweeter than honey, and vaster than space! May China and Pakistan continue to reach for the stars together and create a brighter future! #SpaceExploration #Shenzhou24 #LongMarch2FY24 #ChinaSpace #ChinaPakistanCooperation #MuhammadZeeshan
— Chinese Emb Pakistan (@CathayPak) November 25, 2026
अंतरिक्ष में गूंजा अल्लामा इकबाल का शेर
जीशान अली बुधवार को 'शेनझोउ-24' (Shenzhou-24) अंतरिक्ष यान के जरिए स्पेस स्टेशन पहुंचे। उत्तर-पश्चिमी चीन के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से उड़ान भरने वाले इस तीन सदस्यीय दल में उनके साथ चीनी कमांडर तांग होंगबो और फ्लाइट इंजीनियर वू यी भी शामिल हैं।
स्पेस स्टेशन पर अपने चीनी साथियों से परिचय के दौरान जीशान अली ने पाकिस्तान के मशहूर शायर अल्लामा मुहम्मद इकबाल का एक मशहूर शेर सुनाया, “सितारों से आगे जहां और भी हैं, अभी इश्क के इम्तिहां और भी हैं।” बाद में उन्होंने अपने चीनी साथियों को इसका अनुवाद भी समझाया।
स्पेस स्टेशन पहुंचने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री बनने पर अली ने कहा कि वह बेहद उत्साहित हैं और उनका बचपन का सपना आखिरकार सच हो गया है।
नया मील का पत्थर
इस संयुक्त मिशन पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि यह चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय सहयोग का एक नया मील का पत्थर है। उन्होंने कहा, “चीन का स्पेस स्टेशन शांति, दोस्ती और सहयोग का केंद्र है।”
गुओ जियाकुन ने आगे कहा कि बीजिंग, पाकिस्तान और दूसरे देशों के साथ मिलकर बाहरी अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि अंतरिक्ष रिसर्च के नतीजों का लाभ पूरी मानवता को मिले। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह स्पेस स्टेशन न केवल चीनी अंतरिक्ष यात्रियों का घर है, बल्कि वैश्विक वैज्ञानिक अनुसंधान का एक बड़ा मंच भी है, और चीन अन्य देशों के साथ मिलकर अंतरिक्ष की खोज करने के लिए तैयार है।







