पहला सीन 🎥: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक्सकलेटर में ऊपर चढ़ रहे हैं। ठीक पीछे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग खड़े हैं। ट्रंप, शी को सहारा देने के लिए अपना हाथ बढ़ाते हैं। और शी, ट्रंप का हाथ नहीं पकड़ते हैं। हां, कलाई जरूर थाम लेते हैं। वीडियो वायरल हो जाता है।
दूसरा सीन 🎥: शी, पुतिन और ट्रंप कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं। कैमरे के फ्लैश चमकने लगते हैं। जियॉपॉलिटिक्स का ये EPIC मोमेंट है। पहली बार तीनों कैमरे के फ्रेम में साथ आए हैं।
ये दोनों दृश्य आम नहीं हैं। इनके गहरे अर्थ हैं। चीन के चमकते-दमकते शहर शनचन को दुनिया बड़े गौर से देख रही है। यह चीन की तरक्की के आईने के तौर पर नहीं। बदलते ग्लोबल ऑर्डर के मंच को तौर पर। दरअसल एशिया पसिफिक इकॉनमिक कोऑपरेशन (APEC) समिट के बंद कमरों की बैठकों से ज्यादा बाहर के मोमेंट्स के अर्थ निकाले और तलाशे जा रहे हैं। चलिए आपको इस समिट के कुछ ऐसे ही एपिक मोंमेट्स से रू-ब-रू करवाते हैं...
'वह कौन हैं? यह तो मेरे दोस्त हैं'
एक वीडियो देखिए। दोनों नेता एक-दूसरे की ओर बढ़ते हैं और मुस्कुराते हुए हाथ मिलाते हैं। अभिवादन के दौरान ट्रंप और पुतिन दोनों ने दूसरे हाथ से एक-दूसरे की बांह पकड़कर आत्मीयता दिखाई और संक्षिप्त अनौपचारिक बातचीत की। ट्रंप पुतिन की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, 'वो...यह तो मेरे दोस्त हैं।'
इसके बाद मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए ट्रंप ने कहा कि वह इस बैठक को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने याद दिलाया कि दोनों नेताओं के बीच कई वर्षों से अच्छे संबंध रहे हैं और वे एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं।
ट्रंप ने उम्मीद जताई कि इस बातचीत से कई सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों के बीच एक और बैठक भी प्रस्तावित है।
⚡️ट्रंप से मिलने जाते समय पुतिन 'बहुत अच्छे मूड' में थे: राष्ट्रपति के सहयोगी Ushakov Ushakov ने बताया कि बैठक "अच्छी" रही और दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष के साथ-साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने आगे कहा कि रूस, अमेरिका और चीन के बीच त्रिपक्षीय बैठक की तैयारी चल रही है।
— RT Hindi (@RT_hindi_) November 19, 2026
जवाब में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी गर्मजोशी से ट्रंप का अभिवादन किया और कहा कि वे इस मुलाकात का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पुतिन ने भी लंबे समय से चले आ रहे आपसी परिचय का जिक्र करते हुए एक सार्थक बैठक और अच्छे नतीजों की उम्मीद जताई।
अंत में दोनों नेताओं ने दोबारा हाथ मिलाया, जहां पुतिन के चेहरे पर मुस्कान बनी रही। यह दृश्य दोनों महाशक्तियों के बीच संवाद और संबंधों में नई एनर्जी का संकेत देता है।
पुतिन और जिनपिंग की सहजता
वीडियो में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बॉडी लैंग्वेज और जेस्चर दोनों देशों के बीच गहरी रणनीतिक साझेदारी और आपसी सहजता को दर्शाते हैं। वीडियो की शुरुआत में पुतिन काफी तेज कदमों के साथ मुस्कुराते हुए शी जिनपिंग की ओर बढ़ते हैं।
दूसरी ओर, जिनपिंग भी पूरे आत्मविश्वास और मुस्कान के साथ आगे हाथ बढ़ाकर उनका स्वागत करते हैं। यह दोनों नेताओं के बीच की औपचारिकता से परे जाकर व्यक्तिगत तालमेल को दिखाता है।
हाथ मिलाते समय शी जिनपिंग अपना बायां हाथ भी आगे बढ़ाते हैं और दोनों नेताओं के हाथों को ढक लेते हैं। कूटनीतिक बॉडी लैंग्वेज में इसे 'पॉलिटिशियन हैंडशेक' या आत्मीयता का प्रतीक माना जाता है, जो गर्मजोशी, भरोसे और विशेष सम्मान को दर्शाता है। पूरे अभिवादन के दौरान दोनों नेताओं के चेहरों पर सहज मुस्कान बनी रहती है।
कैमरे की ओर देखने से पहले वे कुछ सेकंड तक एक-दूसरे की आंखों में देखकर छोटी बातचीत करते हैं, जो आपसी सहजता और सौहार्द का संकेत है। फोटो खिंचवाने के बाद पुतिन हल्का सा सिर झुकाकर या मुस्कुराते हुए आगे बढ़ जाते हैं। वहीं, जिनपिंग भी शांत व प्रसन्न मुद्रा में अगले मेहमान के स्वागत के लिए तैयार दिखते हैं।
कूटनीतिक औपचारिकता के साथ पर्सनल केमिस्ट्री
APEC समिट के दूसरे दिन की बैठक से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच की वेलकम मुलाकात में कूटनीतिक औपचारिकता के साथ-साथ एक सहज तालमेल और व्यक्तिगत केमिस्ट्री देखाई देती है।
शी जिनपिंग रेड कार्पेट पर शांत और सधे हुए अंदाज में ट्रंप की प्रतीक्षा करते नजर आते हैं। जैसे ही ट्रंप आगे बढ़ते हैं, दोनों नेता एक दूसरे की तरफ हाथ बढ़ाने की पहल करते हैं।
दोनों नेता करीब 7 सेकंड तक एक-दूसरे का हाथ थामे रखते हैं और आंखों में आंखें डालकर संक्षिप्त बातचीत करते हैं। इस दौरान ट्रंप अपने बाएं हाथ से जिनपिंग के दाहिने कंधे और बांह को थपथपाते हैं।
बॉडी लैंग्वेज की भाषा में यह ‘डोमिनेंस’ (प्रभाव दिखाने) के साथ-साथ अनौपचारिक आत्मीयता और पुराने परिचय को दर्शाने का ट्रंप का जाना-पहचाना अंदाज है।
A helping HAND — Trump helps Xi on the escalator https://t.co/LOrxpLkWAx
— RT (@RT_com) November 19, 2026
तीनों नेताओं की मुलाकात में क्या रहा खास?
व्लादिमीर पुतिन ने बातचीत की मेजबानी करने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को धन्यवाद दिया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के रूप में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए तीनों देशों की साझा जिम्मेदारी पर जोर दिया।
पुतिन ने कहा कि रूस, चीन और अमेरिका आपसी सम्मान और हितों के संतुलन के साथ, बराबरी के स्तर पर मिलकर काम करके वैश्विक सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत कर सकते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट बेकाबू हो गया है। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे तरीके सुझाऊंगा जिनसे हम अपने देश की संप्रभुता को इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट जैसे मनमाने वैश्विक संगठनों से बचा सकें। यह कोर्ट बेकाबू हो गया है और मुझे लगता है कि हम सभी इस बात से सहमत होंगे कि यह अपने अधिकार क्षेत्र से बहुत दूर भटक गया है।




