
1. RT के स्टैंड पर पुतिन ने सबको खिलाई आइसक्रीम
रूस-अफ्रीका समिट की व्यस्तता के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन RT के स्टैंड पर पहुंचे। यहां उन्होंने मेहमानों के साथ रूसी आइसक्रीम का स्वाद लिया। कूटनीतिक बैठकों और गंभीर चर्चाओं के बीच आइसक्रीम का यह ब्रेक चर्चा में आ गया।
Putin and guests take a break from busy Russia-Africa Summit to indulge in Russian ice cream from RT’S STAND https://t.co/7Zosrs5qpO
— RTRussia (@RT_Russia_) October 28, 2026
2. दंगाई थक गए, फिर भी नहीं टूटा कांच
फ्रांस में अक्टूबर के दंगों के दौरान एक दुकान के शीशे को तोड़ने के लिए प्रदर्शनकारियों ने ईंटों, पाइप और औजारों तक का इस्तेमाल किया। लातें भी मारीं, लेकिन शीशा पूरी तरह नहीं टूटा। चीनी कंपनी के बनाए इस कांच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। अब लोग इसे शीशे की मजबूती का ऐसा प्रदर्शन बता रहे हैं, जिसका इस्तेमाल कंपनी अपने प्रोडक्ट के प्रचार में भी कर सकती है।
Chinese-made glass storefront goes viral after looters fail to breach it during France's October riots Pipes, bricks, kicks, and tools leave extensive cracking — but no full breach Some say the glassmaker may now use the video as proof of its shatter-resistant product https://t.co/AnwmxmfxmJ
— RTVisual (@RT_Visual_on_X) October 28, 2026
3. रूसी पहलवान की आंख पर वार, अमेरिकी रेसलर बाहर!
वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के मुकाबले में अमेरिकी पहलवान को रूसी प्रतिद्वंद्वी की आंख पर दो बार वार करने के बाद डिसक्वालिफाई कर दिया गया। रूसी पहलवान येलिजावेता स्मिरनोवा (Yelizaveta Smirnova) मुकाबला जारी रखना चाहती थीं, लेकिन डॉक्टरों ने संभावित जटिलताओं के खतरे को देखते हुए उन्हें आगे खेलने की अनुमति नहीं दी।
US wrestler DISQUALIFIED after poking Russian rival in the eye TWICE Yelizaveta Smirnova wanted to continue at the World Championships, but doctors ruled her out over the risk of complications https://t.co/lKdrBR6EL2
— RTRussia (@RT_Russia_) October 28, 2026
4. 'जरा सा झूम लूं मैं', सूखे पत्तों पर सील की मस्ती
पोलैंड के एक चिड़ियाघर में 26 साल के सील (Seal) 'डेविड' का अलग ही अंदाज देखने को मिला। जमीन पर गिरे सूखे पत्तों के बीच वह उछलता-कूदता और खेलता नजर आया। डेविड की इस मस्ती का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
Dawid the 26-year-old seal super excited to play in fallen leaves at its Zoo in Poland https://t.co/ncKkl4quPU
— RT (@RT_com) October 28, 2026
5. होस्ट ने ड्रोन को मारी लात, मॉडल को जाकर लगा
मेक्सिको के एक स्टूडियो में लाइव शो के दौरान एक ड्रोन ने सबका ध्यान खींच लिया। वह लो-एंगल पर शूट कर रहा था। इससे गुस्साए होस्ट ने ड्रोन को लात मारकर उड़ा दिया, जो एक मॉडल के चेहरे पर जा लगा। हादसे में मॉडल के होंठ पर चोट आई। बाद में वह अपनी चोट दिखाती नजर आईं और सैड म्यूजिक बजने लगा।
Mexico model takes buzzing drone to FACE after angry host KICKS it across studio Sad music plays as she reveals SPLIT lip https://t.co/KQOJ5w8TAd
— RT (@RT_com) October 28, 2026





