हाथ में एक शख्स गन लिए है और सामने महिला चिल्ला रही है। उसे मदद चाहिए क्योंकि सामने खड़े शख्स ने उसे जकड़ रखा है। यह कोई फिल्मी सीन नहीं बल्कि सड़क किनारे दिनदहाड़े हो रहा क्राइम है। दक्षिणी ब्राजील का यह वीडियो खूब वायरल है।
1 मिनट से भी कम के इस वीडियो में महिला लोगों से मदद मांगती दिखती है, चीखती-चिल्लाती है, तभी अगले ही पल कुछ ऐसा होता है जिसने सबको हैरान कर दिया। आइए आपको पूरी कहानी बताते हैं।
पहले मामला समझिए
वीडियो को प्ले करते ही हाथ में बंदूक लिए एक बिना बालों वाला अधेड़ शख्स दिखेगा। वह महिला को जबरदस्ती पकड़ने की कोशिश करता दिख रहा है। महिला की मदद करने वाला वहां कोई नहीं है।
WOMAN SCREAMS & CRIES in TERROR as GUNMAN GRAPPLES HER & PRESSES a PISTOL to her HEAD in SOUTH BRAZIL POLICE STORM IN and DROP ARMED ATTACKER with a CLEAN SHOT https://t.co/shkK3DQTfS
— RT (@RT_com) October 27, 2026
तभी बदला सीन
54 सेकेंड के इस वीडियो में 24 सेकेंड के बाद बाजी पलट जाती है। कैमरे के सामने एक कार रुकती है, बंदूक से निकली गोली की आवाज और पलभर में हमलावर ढेर। चर्चा महिला को बचाने से ज्यादा पुलिस के अचूक निशाने की हो रही है।
एक ने एक्स पर वीडियो देखकर कहा कि अगर यह अमेरिका में होता तो, अब तक वहां की पुलिस बंदूक वाले शख्स को 163 बार मार चुकी होती और मरने के बाद भी 100 गोलियां मारती। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये सब प्लान्ड लग रहा है। कुछ लोगों ने ब्राजील पुलिस की फुर्ती की तारीफ भी की है।




