'अर्नब' का सबसे तूफानी वीडियो, देखिए जब सड़क पर आ गया समंदर
वीडियो

'अर्नब' चक्रवात के बीच तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के उत्तरी हिस्से में समुद्र की उफनती लहरें उठीं। ऐसा लगा जैसे समंदर एन्नोर एक्सप्रेसवे (Ennore Expressway) तक आ गया। तेज लहरों के साथ आया समुद्री पानी सड़क पर फैल गया, जिससे वहां खड़ी बाइकें गिर गईं और सड़क किनारे लगे स्टॉल बिखर गए। इस दौरान आवाजाही भी प्रभावित हुई। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने सड़क पर लोगों की आवाजाही रोक दी। तटीय इलाकों में तेज लहरों के सड़क तक पहुंचने से लोगों और वाहनों के लिए खतरा पैदा हो गया।

यह वीडियो भी देखिए-

ताज़ा ख़बरें