48 अफ्रीकी देश, रूस का बड़ा दांव, क्या है मॉस्को में रूस-अफ्रीका समिट का एजेंडा?
मॉस्को में रूस-अफ्रीका समिट 2026 का आयोजन हो रहा है, जिसमें 48 अफ्रीकी देशों के शामिल होने की बात कही गई है। इस बैठक में व्यापार, न्यूक्लियर एनर्जी, खाद्य सुरक्षा, डिजिटल तकनीक और AI जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी है। रूस अफ्रीकी देशों के साथ अपने आर्थिक और रणनीतिक रिश्ते मजबूत करना चाहता है, जबकि अफ्रीकी देश ऊर्जा, तकनीक और अपने संसाधनों के इस्तेमाल की क्षमता बढ़ाना चाहते हैं। आखिर रूस के लिए अफ्रीका इतना अहम क्यों है और इस साझेदारी का वैश्विक राजनीति पर क्या असर पड़ सकता है? समझिए इस एक्सप्लेनर में।




