एक टेबल पर ईरान, सऊदी, पाक-तुर्किये; क्या मिडिल ईस्ट में बहाल होगी शांति?
मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान की राजधानी तेहरान में महत्वपूर्ण चार-पक्षीय वार्ता हुई। 26 अक्टूबर को हुई इस बैठक में ईरान में सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य व सुरक्षा अधिकारी जुटे। 'मक्का डिफेंस अलायंस' के गठन के बाद इन देशों का तेहरान का यह पहला संयुक्त दौरा था। मकसद क्षेत्र में नए सैन्य टकराव को रोकना और आपसी सहयोग से शांति स्थापित करना है। ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसिन रजाई ने बातचीत को 'बेहद सकारात्मक' बताया। हालांकि कोई बड़ा औपचारिक फैसला नहीं हुआ, लेकिन कूटनीतिक रास्ते खुले रहने के संकेत मिले हैं।




