इजरायल के इस चुनाव को नेतन्याहू के फ्यूचर से क्यों जोड़ा जा रहा? समझिए
इजरायल में आम चुनाव की लड़ाई सिर्फ सत्ता की नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के राजनीतिक भविष्य की भी है। 7 अक्टूबर 2023 के हमलों के बाद सुरक्षा में हुई चूक, ईरान और गाजा से जुड़ा संघर्ष, महंगाई और नेतन्याहू के खिलाफ मुकदमे चुनाव के अहम मुद्दे हैं। इजरायल की संसद नेसेट में कुल 120 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 61 सांसदों का समर्थन जरूरी है। लेकिन अगर किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला, तो किसके हाथ आएगी सत्ता की चाबी? पूरी बात समझिए।




