
टॉप अपडेट
एशियन गेम्स में मेडल की बारिश : एशियन पैरा गेम्स के 5वें मेडल्स की बरसात हो रही है। भारतीय पैरा टीम ने शुक्रवार को सुबह तक 4 गोल्ड और 5 सिल्वर मेडल जीत लिए हैं। भारत को जेवलीन थ्रो, 400 मीटर रेस, आर्चरी में एक और बैडमिंटन में 5 गोल्ड मेडल मिले। वहीं, आर्चरी के डबल, एथलेटिक्स, लॉन्ग जंप और बैडमिंटन में सिल्वर मेडल मिला।
तिब्बत में भूकंप : तिब्बत के नागकू शहर में 7.0 तीव्रता का भूकंप आने से 16 लोगों की मौत हो गई। भूकंप की वजह से 40 से अधिक लोग घायल हो गए। भूकंप के कारण सैकड़ों घर ढह गए और चट्टानें खिसकने की घटनाएं हुईं। भूकंप के झटके पाकिस्तान और अफगानिस्तान तक महसूस किए गए। राहत और बचाव कार्य जारी है।
यूपी, बिहार समेत 4 राज्य में वोटिंग : उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर आज, 23 अक्टूबर वोट डाले जा रहे हैं। इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चारों राज्यों में बिहार की 8, कर्नाटक की 4, महाराष्ट्र की 5 और उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर वोटिंग हो रही है।
- 23rd Oct09:24 ISTइंडोनेशिया और कतर ने मक्का के बजाय 'बद्र' को क्यों चुना?

RT इंडोनेशिया और कतर, पाकिस्तान और तुर्की के साथ 'बद्र पैक्ट' (Bद्र समझौता) में शामिल हुए हैं, लेकिन ये दोनों देश 'मक्का रक्षा समझौते' (Mecca Defense Pact) से दूर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, सऊदी अरब- जो मक्का गठबंधन का सदस्य है और यमन में अंसार अल्लाह बलों के साथ संघर्ष में उलझा हुआ है- पाकिस्तान और तुर्की के साथ अपने करीबी रक्षा संबंधों के बावजूद 'बद्र पैक्ट' में शामिल नहीं हुआ।
साथ ही, मक्का गठबंधन के सदस्य देशों के अधिकारियों ने अलग-अलग स्तरों पर यह कहा है कि कई अन्य देशों ने भी इस रक्षा गुट में शामिल होने में दिलचस्पी दिखाई है। क्षेत्रीय सुरक्षा विश्लेषक, रियर एडमिरल (रिटायर्ड) फैसल शाह का मानना है कि इंडोनेशिया और कतर 'मक्का रक्षा समझौते' का हिस्सा इसलिए नहीं हैं क्योंकि इस समझौते में एक विशेष शर्त है, जिसके अनुसार एक देश पर होने वाले हमले को दूसरे देश पर हमला माना जाएगा।
पूर्व सैन्य अधिकारी ने कहा कि मुझे लगता है कि कतर और इंडोनेशिया को शायद यह लग रहा है कि अगर वे 'मक्का रक्षा समझौते' पर हस्ताक्षर करते हैं, तो वे फिलहाल इस जिम्मेदारी को निभाने की स्थिति में नहीं होंगे। एक्सपर्ट का मानना है कि कतर और इंडोनेशिया शायद अपनी क्षमताओं को बढ़ाना चाहते हैं ताकि वे इन जिम्मेदारियों को पूरा करने के काबिल बन सकें। इसके बाद ही वे 'मक्का समझौते' में शामिल हो सकें।
- 23rd Oct08:46 ISTएशियन पैरा गेम्स में 5वें दिन मेडल की बरसात, 5 गोल्ड और 5 सिल्वर जीते

पैरा एथलीट संदीप कुमार वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीतने के बाद।© फोटो : @DDNewslive एशियन पैरा गेम्स के 5वें मेडल्स की बरसात हो रही है। भारतीय पैरा टीम ने शुक्रवार को सुबह 9 बजे तक 5 गोल्ड और 5 सिल्वर मेडल जीत लिए हैं। भारत को जेवलीन थ्रो, 400 मीटर रेस, आर्चरी में और बैडमिंटन में गोल्ड मेडल मिले। वहीं, आर्चरी के डबल, एथलेटिक्स, लॉन्ग जंप और बैडमिंटन में सिल्वर मेडल मिला। 26 गोल्ड मेडल के साथ भारत के पदकों की कुल संख्या 100 पहुंच गई है। एथलेटिक्स में पुरुषों की 400m T44 स्पर्धा में भारत के संदीप कुमार ने फाइनल में विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता।
इससे पहले हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने 2026 एशियाई पैरा खेलों में पैरा तीरंदाजी की पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को दिन का पहला गोल्ड मेडल दिलाया। भारतीय टीम ने फाइनल में चीन पर 5-1 की शानदार जीत दर्ज की।
संदीप कुमार ने 52.28 सेकंड के शानदार समय के साथ जीत हासिल की। उन्होंने खिताब अपने नाम किया और सऊदी अरब के पूर्व रिकॉर्ड धारक नूर अलसाना को पीछे छोड़ते हुए एक नया T44 विश्व रिकॉर्ड बनाया।
एशियन पैरा गेम्स में भारत के नवीन शिवकुमार ने पुरुषों के सिंगल्स SL4 बैडमिंटन इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने इंडोनेशिया के फेर्डी सेतियावान को 21-9, 21-17 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। पैरा आर्चरी महिला रिकर्व डबल्स में भारत ने सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में भारत की भावना और पूजा को चीन के हाथों 0-6 से हार मिली। भारत के लिए दिन का दूसरा सिल्वर मेडल बैडमिंटन में थुलसिमथी मुरुगेसन ने महिला सिंगल्स में जीता। वह महिला सिंगल्स SU5 के फाइनल में चीन की किउक्सिया यांग से 18-21, 11-21 से हार गईं।
भारत के लिए प्रमोद ने पुरुषों की 1500 मीटर T46 स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल करते हुए, तीन साल पहले हांगझू में जीते अपने सिल्वर मेडल को सफलतापूर्वक बरकरार रखा है। प्रमोद ने उन्होंने 4:09.65 का समय निकालते हुए शानदार प्रदर्शन किया और एक बार फिर पोडियम पर अपनी जगह पक्की कर ली। SL3 बैडमिंटन के सिंगल्स मुकाबले में नितेश कुमार ने अपने ही देश के प्रमोद भगत को हराकर गोल्ड मेडल जीता।
निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल ने महिलाओं की T47 लॉन्ग जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है। निमिषा ने पिछली बार गोल्ड मेडल जीता था। बैडमिंटन की वूमन सिंगल्स SH6 फाइनल में, नित्या श्री को चीन की फेंगमेई ली के हाथों 12-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
- 23rd Oct08:16 ISTयूपी, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र की 28 विधान परिषद् सीटों पर वोटिंग आज

RT© फोटो : ANI उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर आज, 23 अक्टूबर वोट डाले जा रहे हैं। इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चारों राज्यों में बिहार की 8, कर्नाटक की 4, महाराष्ट्र की 5 और उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर वोटिंग हो रही है।
बिहार में 8 सीटों पर वोटिंग
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए आज शुक्रवार को सुबह 8 बजे शाम 4 बजे तक मतदान होगा। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग का इंतजाम किया गया है। इनमें चार स्नातक क्षेत्र दरभंगा, कोसी, पटना और तिरहुत और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पटना, सारण, तिरहुत और दरभंगा शामिल हैं। सभी आठ सीटों को मिलाकर 150 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतों की गिनती 27 अक्तूबर को होगी।
कर्नाटक की 4 सीटों पर वोटिंग
कर्नाटक विधान परिषद की 4 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कर्नाटक साउथ-ईस्ट ग्रेजुएट्स और कर्नाटक वेस्ट ग्रेजुएट्स सीट शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कर्नाटक नॉर्थ-ईस्ट टीचर्स और बेंगलुरु टीचर्स सीट पर वोटिंग हो रही है।
महाराष्ट्र की 5 सीटों पर होगा मतदान
महाराष्ट्र की 5 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इनमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। स्नातक सीटों में औरंगाबाद डिवीजन ग्रेजुएट्स, पुणे डिवीजन ग्रेजुएट्स और नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में अमरावती डिवीजन टीचर्स और पुणे डिवीजन टीचर्स सीट पर वोटिंग हो रही है।










