जींस में लड़कियां, चौराहों पर बैनर... ईरान के गुलजार चौक-चौराहों का नजारा देखिए
ईरान में कैसी चल रही जिंदगीFree
यह कोई आम सड़क नहीं है। अमेरिका और इजरायल के झंडे बनाए गए हैं और ईरानी लोग उसके ऊपर से अपने दोपहिया वाहन चलाते दिख रहे हैं।AP
तेहरान का इस्लामिक रिवोल्यूशन स्क्वॉयर चौराहा और सड़क से गुजरते वाहनों के बीच आपकी नजर उस बड़े बिलबोर्ड पर जरूर जाएगी। बिलबोर्ड पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की UN में भाषण के दौरान की तस्वीर दिखाई गई है। इसमें पूरा हॉल खाली दिखाई दे रहा है।AP
तेहरान के अमीन ओल-सुल्तान बाजार में ईरानी लड़कियां आपको जींस-टीशर्ट में दिख जाएंगी। ऐसी ही एक लड़की ने जब कैमरा देखा तो विक्ट्री साइन दिखा दिया।AP
इस बिलबोर्ड को देखिए। ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई, दाईं ओर दूसरे स्थान पर हिज्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह, बाईं ओर हाशेम सफीद्दीन, बाईं ओर दूसरे स्थान पर IRGC की कुद्स फोर्स के दिवंगत कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी और गार्ड के शीर्ष कमांडर जनरल अब्बास निलफरोशन की तस्वीर लगाई गई है।AP
तेहरान का अमीन ओल-सुल्तान बाजार। यहां आपको हमेशा चहल-पहल मिलेगी। लोग अपनी जरूरत की चीजें खरीदने आते रहते हैं।AP
राजधानी तेहरान स्थित एक मार्केट की दुकान से खजूर खरीदता ईरानी नागरिक। ईरान में ड्राई फ्रूट्स खूब होता है। ईरान में मुख्य रूप से खजूर और पिस्ता की पैदावार सबसे बड़ी मात्रा में होती है।AP
अमेरिका और ईरान के संघर्ष को 7 महीने बीत चुके हैं। होर्मुज में टेंशन और हमलों के बावजूद ईरान कमजोर नहीं पड़ा। वही जज्बा बरकरार है। जिंदगी सामान्य रफ्तार से चल रही है। यह समझने के लिए वहां की कुछ तस्वीरें देख लीजिए। लोग आराम से खरीदारी कर रहे हैं, सड़कों और चौराहों पर भीड़ है। लड़कियां जींस-टीशर्ट में घूमती दिख जाएंगी।आइए आपको तस्वीरों में ईरान की सैर कराते हैं।












