APEC समिट: एशिया की बात करते हुए जब राष्ट्रपति पुतिन ने लिया भारत का नाम
चीन के शनचन शहर पर पूरी दुनिया की नजरें हैं। यहीं APEC समिट हो रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पहुंच गए हैं।
दुनिया
APEC समिट: एशिया की बात करते हुए जब राष्ट्रपति पुतिन ने लिया भारत का नाम
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन APEC समिट के दौरानAP

चीन के शनचन शहर में चल रहे APEC समिट (एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग) में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत का जिक्र करते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि भारत उन देशों में से एक है, जिनके साथ रूस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) करना चाहता है। आगे उन्होंने कहा कि एशिया के विकासशील देशों के चलते ही यह क्षेत्र ग्लोबल इकॉनमी का सेंटर बन चुका है। 

पुतिन ने कहा कि रूस 2027 की शुरुआत में इंडोनेशिया के साथ भी समझौते की तैयारी कर रहा है।

पुतिन के स्पीच की खास बातें

  • राष्ट्रपति पुतिन ने APEC देशों की तारीफ करते हुए कहा कि एक बहुत बड़ा बदलाव आया है। आज एशिया-प्रशांत क्षेत्र वैश्विक अर्थव्यवस्था का केंद्र बन गया है।
  • ये बदलाव मुख्य रूप से एशिया के विकासशील देशों की बदौलत हुए हैं। उन्होंने एक बहुत बड़ी छलांग लगाई है।
  • APEC में वैश्विक जीडीपी (GDP) का 60 प्रतिशत से अधिक और आबादी का 36 प्रतिशत हिस्सा है, वस्तुओं के वैश्विक व्यापार का 50 प्रतिशत और सेवाओं के व्यापार का 35 प्रतिशत हिस्सा है।
  • 35 से ज्यादा वर्षों में, वैश्विक अर्थव्यवस्था में विकासशील और उभरते बाजार वाले देशों की भूमिका लगभग दोगुनी हो गई है। यह 1990 में 35 प्रतिशत से बढ़कर 2026 में 61 प्रतिशत हो गई है।
  • यह देखा गया है कि आर्थिक प्रभुत्व और जबरदस्ती के पुराने हथियार अब पुराने पड़ चुके हैं और उन्होंने काफी हद तक अपना असर खो दिया है।
  • प्रतिबंध, टैरिफ और निर्यात प्रतिबंधों का असर रोकने वाला होता है, लेकिन वे अब विकास की गति को पूरी तरह धीमा करने और अर्थव्यवस्थाओं को तबाह करने में सक्षम नहीं हैं।
  • हमारे देश रूस को अलग-थलग करने के असफल प्रयास हुए और हमें काफी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा।
PUTIN
रूस को अलग-थलग करने के असफल प्रयास किए गए और हमें काफी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा।
व्लादिमीर पुतिन
व्लादिमीर पुतिन
रूसी राष्ट्रपति
  • रूस अपनी भौगोलिक स्थिति और वैश्विक अर्थव्यवस्था तथा राजनीति में अपनी भूमिका के कारण, इन सभी परीक्षाओं से सम्मानपूर्वक बाहर निकला है।
  • यूरोप अपनी औद्योगिक क्षमता और प्रतिस्पर्धी स्थिति खो रहा है। आर्थिक समस्या अपने चरम पर है। कर्ज का बोझ और महंगाई बढ़ रही है।
पुतिन के निशाने पर यूरोप
  • पिछले तीन वर्षों में रूस की जीडीपी (GDP) 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है और लगातार बढ़ रही है। हम दृढ़ता से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं और यूरोप में पहले स्थान पर हैं।
  • रूस में बेरोजगारी 2.3 प्रतिशत पर कम बनी हुई है। 
पुतिन और शी की बड़ी बात।

जब पुतिन और शी मिले

  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा- 'मेरे प्रिय मित्र शी जिनपिंग की उपलब्धियां काबिल-ए-तारीफ' हैं।
  • राष्ट्रपति पुतिन ने शनचन शहर को को तेजी से विकसित होता खूबसूरत शहर बताया और कहा कि चीन की तरक्की का प्रतीक है।'
  • चीन-रूस संबंध उथल-पुथल के बावजूद पहाड़ की तरह मजबूत बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्थिति में बदलाव के बावजूद अपनी चमक बनाए हुए हैं।
राष्ट्रपति पुतिन को ध्यान से सुनते चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंगAP
  • दोनों देशों ने बदलते और उथल-पुथल से गुजर रहे दुनिया को अधिक स्थिरता और निश्चितता प्रदान की है और समानता, आपसी सम्मान, भरोसे तथा परस्पर लाभकारी सहयोग पर आधारित प्रमुख विकासशील देशों के संबंधों का एक उदाहरण बन गए हैं।
  • मुझे लगता है कि यह कोई इत्तेफाक नहीं है कि आपने(शी जिनपिंग) APEC क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडलों की बैठक के लिए ठीक इसी जगह को चुना है, जो इस तेजी से विकसित हो रही सुंदर जगह पर है और निस्संदेह चीन की समृद्धि का प्रतीक है।
  • हम अच्छी तरह जानते हैं कि कुछ ही समय पहले शनचन में बहुत कम लोग रहते थे। अब यह इतने तीव्र विकास के साथ सबसे बड़े महानगरों में से एक बन गया है। हम इसके लिए आपको बधाई देते हैं। यह एक अच्छा रोल मॉडल है।
रूस-चीन के बीच द्विपक्षीय वार्ता के दौरान राष्ट्रपति पुतिनAP
  • रूस और चीन के बीच व्यापार कारोबार लगातार कई वर्षों से 200 अरब के आंकड़े को काफी पार कर चुका है। यह एक ऐसा लक्ष्य था जो हमने कुछ समय पहले अपने लिए तय किया था। इस साल यह न केवल एक बार फिर हासिल किया जाएगा, बल्कि इसके विपरीत यह आंकड़ा अच्छी खासी प्रगति दिखाएगा।
  • रूस-चीनी विदेश नीति गठबंधन लगातार और सकारात्मक रूप से काम कर रहा है। हम यहां, दोस्तों के बीच आकर बहुत खुश हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।