बड़े संकट की तरफ बढ़ रहा अमेरिका? अब खुफिया एजेंसी का सीक्रेट कम्युनिकेशन ठप
अमेरिका में एक के बाद एक नेटवर्क फेल हो रहा है। प्लेन, ट्रेन के बाद अब देश की खुफिया एजेंसी के सिस्टम में रुकावट आई है।
दुनिया
बड़े संकट की तरफ बढ़ रहा अमेरिका? अब खुफिया एजेंसी का सीक्रेट कम्युनिकेशन ठप
AP

अमेरिका में अब नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी के सीक्रेट इंटरनल नेटवर्क में खराबी आ गई। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) के बेहद सीक्रेट इंटरनल कम्युनिकेशन नेटवर्क में खराबी आई है। इससे खुफिया विभाग के कर्मचारियों के काम में बाधा आई है और उन्हें कामकाज के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका में सरकारी इंफ्रास्ट्रक्टचर, एयरलाइंस, बैंकों और बड़ी टेक्निकल कंपनियों में कई बड़ी टेक्निकल आउटेज सामने आया है।

इस खराबी से NSANet प्रभावित हुआ है, जो एजेंसी का मुख्य नेटवर्क है। इसका इस्तेमाल अत्यंत गोपनीय खुफिया जानकारी सहित दूसरे सीक्रेट इंफॉर्मेशन के आदान-प्रदान के लिए किया जाता है। मंगलवार को CNN ने मामले से जुड़े छह लोगों के हवाले से सबसे पहले इस खराबी की जानकारी दी थी, जिसकी पुष्टि बाद में अमेरिका के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भी की।

RT© फोटो : Getty

बाद में NSA ने अपने आंतरिक सिस्टम में समस्याओं को स्वीकार तो किया, लेकिन उनके असर को कम करके बताया। एजेंसी ने जोर देकर कहा कि उसके सबसे महत्वपूर्ण कामकाज पर कोई आंच नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में सिस्टम क्यों हो रहा फेल?

एजेंसी ने एक बयान में कहा, 'रूटीन मेंटेनेंस के दौरान नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी को कुछ समय के लिए कामकाज में रुकावट का सामना करना पड़ा।'

एजेंसी ने आगे कहा, 'हालांकि कुछ इंटरनल सिस्टम प्रभावित हुए, लेकिन मिशन के लिए जरूरी क्षमताएं पूरी तरह से काम कर रही हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने की हमारी क्षमता बरकरार है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जरूरी कामकाज को चालू रखने के लिए बैकअप इंफ्रास्ट्रक्चर की कई परतें मौजूद थीं।'

साइबर अटैक की आशंका नहीं

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, इस आउटेज (सेवा ठप होने) की वजह से मैरीलैंड के फोर्ट मीड में स्थित एजेंसी के मुख्यालय में “कोड येलो” अलर्ट जारी किया गया। गैर-इमरजेंसी कर्मचारियों को दोपहर से पहले काम पर न आने के निर्देश दिए गए, जबकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी अपने सामान्य समय के अनुसार काम करते रहे।

सूत्रों ने अखबार को बताया कि NSANet में कई हफ्तों से अस्थिरता बनी हुई थी, जिससे कर्मचारी परेशान थे। बताया गया है कि सिस्टम को ठीक करने के लिए किए जा रहे एक रूटीन सॉफ्टवेयर अपडेट के दौरान यह अचानक फेल हो गया।

NSA ने यह नहीं बताया कि यह रुकावट कितनी बड़ी थी, कितने समय तक रही, या नेटवर्क पूरी तरह से बहाल हुआ है या नहीं। अधिकारियों ने कहा कि साइबर हमले या किसी अन्य नुकसानदेह गतिविधि का कोई सबूत नहीं मिला है।

’इंटरनल अपडेट’ के बाद एपल की सेवाएं ठप

मंगलवार को एक और बड़ी तकनीकी खराबी सामने आई, जिससे एप्पल की कई सेवाएं - जैसे आईक्लाउड (iCloud), एप्पल पे (Apple Pay), ऐप स्टोर और अन्य - बुरी तरह प्रभावित हुईं। यूजर्स ने शिकायत की कि वे अपने अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं या ट्रांजेक्शन पूरे नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा, एपल के कुछ रिटेल स्टोरों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

इस दिग्गज टेक कंपनी ने इन सेवाओं के ठप होने के लिए एक ‘इंटरनल सॉफ्टवेयर अपडेट’ को जिम्मेदार ठहराया और किसी भी तरह के साइबर अटैक की आशंका से इनकार किया। एपल ने बताया कि कई सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, और बाकी सिस्टम को भी वापस ऑनलाइन लाने का काम जारी है।

RT© फोटो : RT हिंदी

एयरलाइंस, बैकिंग सिस्टम में खराबी

सोमवार को यूनाइटेड एयरलाइंस के पूरे सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे सैकड़ों उड़ानें देरी से चलीं। वहीं, जेपी मॉर्गन चेस, बैंक ऑफ अमेरिका और वेल्स फार्गो सहित अमेरिका के कई बड़े बैंकों के ग्राहकों ने अपने अकाउंट एक्सेस करने और पैसे ट्रांसफर करने में आ रही दिक्कतों की शिकायत की।

बैंकिंग सेवाओं में आई यह रुकावट जेपी मॉर्गन चेस में सॉफ्टवेयर की खराबी के कारण हुई थी, जिसकी वजह से अन्य वित्तीय संस्थानों से जुड़े लेन-देन में भी देरी हुई।

पिछले शुक्रवार को, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के इंफ्रास्ट्रक्चर में तकनीकी खराबी के कारण पूरे देश में उड़ानें रोक दी गईं, जिससे हवाई यात्रा में भारी व्यवधान आया। पिछले गुरुवार को माइक्रोसॉफ्ट में भी एक बड़ी आउटेज (सेवा में रुकावट) आई, जिससे आउटलुक, टीम्स और अन्य क्लाउड-आधारित सेवाएं प्रभावित हुईं।