
19 नवंबर, जगह- चीन का शेन्झेन शहर। एक ऐसी तारीख जिस पर पूरी दुनिया नजरें गड़ाए बैठी होगी।
भारत के पड़ोसी देश में इस तारीख को बड़ा मंच सजेगा। रूस-चीन और अमेरिका एक ही मेज पर होंगे। तीनों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता होनी है। शायद यह पहला मौका होगा जब राष्ट्रपति पुतिन चीन के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ एक मंच पर दिखाई देंगे।
मुद्दों में परमाणु हथियारों में कमी, मिडिल ईस्ट में तनाव के अलावा ईरान संघर्ष पर भी चर्चा संभव है , पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। इस बीच, रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने पुतिन के दौरे पर अपडेट दिया है।
🚨 BREAKING: President Trump just WALKED OUT of the White House to depart for Asia and says he might meet KIM JONG UN — on top of Xi and Putin Huge! "We're going to the Philippines, a big meeting meetings on mostly economics, but a lot of other things will be discussed...And then we go to China, and we'll be with President Xi. He was here a month ago. And we're also going to meet with President Putin. And we may meet with Kim Jong Un also. So that'll be good. We have a chance to accomplish a lot!" 👏🏻
— Eric Daugherty (@EricLDaugh) November 16, 2026
‘राष्ट्रपति पुतिन के तीन दिन काफी बिजी रहेंगे’
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेशकोव ने बताया कि द्विपक्षीय बैठकों के अलावा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी नेता डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक अलग त्रिपक्षीय बैठक भी होगी।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेशकोव ने संवाददाताओं को बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शेन्जेन में एपेक (APEC) शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे, इसके चलते उनके तीन दिन काफी व्यस्त रहने वाले हैं।

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा, ‘वह कल शेन्जेन पहुंचेंगे। शेन्जेन में उनके आगे के तीन दिन काफी व्यस्त रहने वाले हैं। इसके बाद सप्ताह के अंत में ताजिकिस्तान में उनका एक दिन का दौरा है या कहें कि पूरे 24 घंटे का द्विपक्षीय दौरा होगा।’
क्रेमलिन के प्रवक्ता ने इस बात पर जोर दिया कि एपेक(APEC) का प्रारूप एक पहलू है। इसके बाद पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठकें और एक अलग त्रिपक्षीय बैठक होगी। ये सभी बैठकें बहुत महत्वपूर्ण हैं।
’हम किसी का भाग्य तय करने नहीं आए हैं...’
पेशकोव ने कहा कि रूस, अमेरिका और चीन के नेताओं की आगामी बैठक की तुलना याल्टा और तेहरान सम्मेलनों से करने के प्रयास महज राजनीतिक कयास हैं, जिनका वास्तविक स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता ने जोर देकर कहा,
’हम यह न भूलें कि तीनों में से कम से कम दो देश मल्टीपोलरिटी पर अपनी दुनिया की व्यवस्था का दृष्टिकोण आधारित करते हैं और इस संभावना को खारिज करते हैं कि कोई भी अन्य देशों के भाग्य का फैसला या उसे तय कर सकता है। ये देश रूस और चीन हैं। हम दुनिया की व्यवस्था के इस दृष्टिकोण को पूरी तरह से साझा करते हैं। इसलिए, यह कहना कि कोई ‘दुनिया की किस्मत तय करने’ के लिए इकट्ठा हो रहा है, तो यह निश्चित रूप से रूस और चीन नहीं हैं। हम नहीं चाहते कि कोई हमारे लिए हमारा भाग्य तय करे और हम दूसरों का भाग्य तय करने के अधिकार का कभी उल्लंघन नहीं करेंगे।’
इस मीटिंग के बड़े मायने: उशाकोव
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी उशाकोव ने इस दौरे की जरूरत को बताते हुए कहा कि 'पुतिन, शी और ट्रंप के बीच होने वाली बैठक का अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर गहरा पड़ेगा प्रभाव पड़ेगा। उशाकोव ने कहा कि तीनों नेता एजेंडे पर काम करने और संयुक्त बयान तैयार करने के साथ एक सार्थक और ठोस चर्चा करने का इरादा लेकर आ रहे हैं।
उन्होंने ध्यान दिलाया कि इस बैठक के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता। हर कोई इस पर बहुत करीब से नजर रखेगा। उशाकोव ने आगे कहा कि पुतिन और ट्रंप की मुलाकात निश्चित रूप से होगी, क्योंकि दोनों शेन्जेन में होंगे। समय और स्थान पर फिलहाल बातचीत चल रही है।
❗️ ‘Meeting Between Putin, Xi & Trump Expected to Have Significant Impact on International Situation’ – 🇷🇺 Presidential Aide Ushakov Key statements by Ushakov: ▪️Three leaders intend to have productive and substantive discussion with work on the agenda and joint statement ongoing ▪️ Symbolism of the meeting is difficult to overestimate; everyone will be watching it closely ▪️ Putin & Trump will definitely meet, as both will be in Shenzhen – timing and location are currently being coordinated ▪️ Russia has submitted a bid to chair APEC in 2035, it is actively being discussed ▪️ Putin will address APEC business summit and present Russia's investment potential on November 18.
— RT_India (@RT_India_news) November 16, 2026
रूस ने 2035 में एपेक (APEC) की अध्यक्षता करने के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की है, जिस पर अभी सक्रिय रूप से चर्चा हो रही है। पुतिन 18 नवंबर को एपेक बिजनेस समिट को संबोधित करेंगे और रूस की निवेश क्षमता को सबके सामने रखेंगे।






