'मैं बहुत घटिया इंसान हूं'... इस्तीफे से पहले जेन्सेन हुआंग के साथ क्या-क्या हुआ?
एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग के साथ करीबी और अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स को लेकर विवाद में आने के बाद इस्तीफा दे चुके हैं।
दुनिया
'मैं बहुत घटिया इंसान हूं'... इस्तीफे से पहले जेन्सेन हुआंग के साथ क्या-क्या हुआ?
RT© फोटो : RT हिंदी

Nvidia के पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग और अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर विवादों में घिर गए थे।उन्हें कंपनी छोड़नी पड़ी। हालांकि, पिछले दो हफ्तों में जेन्सेन की जिंदगी में तेजी से और चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिले।

आइए जानते हैं कि कंपनी छोड़ने से पहले जेन्सेन हुआंग के साथ क्या-क्या हुआ?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार (12 नवंबर) को दो अलग-अलग मामलों के सामने आने के बाद जेन्सेन ने कथित तौर पर हार मान ली। पहले एलिस हुआंग का मामला सामने आया और इसके बाद कंपनी की ही एक दूसरी महिला कर्मचारी के साथ उनके अफेयर की खबर आई। रिपोर्ट के मुताबिक, इन घटनाओं के बाद यह टेक टाइकून पूरी तरह टूट गए थे।

जेन्सेंग हुआंगRT© फोटो : Getty

रिपोर्ट के अनुसार एलिस हुआंग से अफेयर की बात सामने आने के बाद एनवीडिया के सह-संस्थापक के बर्ताव में बदलाव आ गया। 'मुझे कोई परवाह नहीं', 'मैं तो बस एक घटिया इंसान हूं' - ऐसी सोच। पिछले दो हफ्तों में जेन्सेन हुआंग की जिंदगी में बहुत तेजी से और चौंकाने वाला बदलाव आया।

रिपोर्ट के अनुसार, स्थिति की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि एक CEO के तौर पर उनका दबदबा और जोश कम हो गया था, और वे 'जो भी हो' या 'मुझे कोई परवाह नहीं' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने लगे थे।

हाल के दिनों में इस टेक अरबपति से बात करने वाले लोगों ने बताया कि जेन्सेन के लहजे में पछतावा झलक रहा था। उन्होंने खुद को 'एकदम घटिया इंसान' तक कह डाला।

स्कैंडल का असर...मेल का जवाब देने में देरी

इस स्कैंडल की वजह से एनवीडिया में उनकी रोजमर्रा की जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करने की उनकी क्षमता प्रभावित हुई। जेन्सेन को सीधे रिपोर्ट करने वाले लगभग 60 अधिकारी थे।

पूरी कंपनी को अपनी टॉप-5 प्रायोरिटीज के बारे में ईमेल करना होता था, जिन्हें जेन्सेन नियमित रूप से देखते थे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हर कोई किसी ऐसी चीज पर काम कर रहा है जिसे वे महत्वपूर्ण मानते हैं।

आमतौर पर, वे इन ईमेल का तुरंत और किसी भी समय जवाब दे देते थे। हालांकि, कंपनी छोड़ने से कुछ दिन पहले उनके जवाब देने में काफी देरी होने लगी, जिससे पता चलता है कि इस विवाद ने किस तरह उनका ध्यान भटका दिया था।

एलिस के साथ करीबी की खबरें

अक्टूबर के आखिर में ऐसी खबरें आईं कि जेन्सेन के 'मेगास्पीड' की एग्जीक्यूटिव ऐलिस के साथ करीबी संबंध हैं। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के अनुसार, ऐलिस पर चीनी जासूस होने का संदेह था। ऐसा लग रहा था कि जेन्सेन इस स्थिति से उबर जाएंगे।

एनवीडिया के बोर्ड में ज्यादातर ऐसे लोग शामिल थे जो लंबे समय से निवेशक, बिजनेस पार्टनर या CEO के करीबी रहे हैं। वे इन आरोपों पर कोई दखल देने या सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से कतराते दिखे।

एलिस हुआंग के साथ जेन्सेंग हुआंग।AP

2025 के आखिर में जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो जेन्सेन ने अपनी पत्नी लोरिस हुआंग के प्रति बेवफाई करने की बात से इनकार किया था। CEO के तौर पर अपने आखिरी इंटरव्यूज में से एक में, इस अरबपति ने ब्लूमबर्ग न्यूज को बताया था कि एलिस के साथ उनका रिश्ता 'पूरी तरह से सामान्य था, इसमें कुछ भी असामान्य नहीं था।'

लेकिन वह इसे अधिक समय तक दुनिया की नजरों से छुपा नहीं सके। 6 नवंबर को जेन्सेन की किस्मत ने एक अप्रत्याशित मोड़ लिया, जब 'फाइनेंशियल टाइम्स' ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट दी कि जेन्सेन और ऐलिस के बीच रोमांटिक रिश्ते थे।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस खबर के सामने आते ही Nvidia के जनरल काउंसल टिम टीटर ने जेन्सेन से उनके घर पर बात की, जहां उन्होंने अपने अफेयर की बात कबूल कर ली। बाद में बोर्ड ने इन आरोपों की जांच के लिए एक जानी-मानी लॉ फर्म, 'वाचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज' को नियुक्त करने की घोषणा की।

एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर को स्वीकारा

मामले के सामने आने के बाद, 8 नवंबर को जेन्सेन ने अपनी पत्नी, बच्चों और Nvidia के कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा। इसमें उन्होंने एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर की बात स्वीकार की और अपने परिवार से माफी मांगी। उन्होंने बोर्ड की जांच में पूरा सहयोग देने का वादा किया। 

बुधवार (11 नवंबर) देर रात, 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने रिपोर्ट दी कि जेनसन का एक और एक्सट्रामैरिटल अफेयर है, जो Nvidia की हेल्थकेयर उपाध्यक्ष किम्बर्ली पॉवेल के साथ है। इस खुलासे ने इस टेक अरबपति के लिए मानो खेल खत्म कर दिया। इस बार बोर्ड ने तुरंत कार्रवाई की।

जेन्सेंग हुआंगAP

इस्तीफे के अलावा कोई विकल्प नहीं था

रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड के निदेशक रिमोट तरीके से (ऑनलाइन) इकट्ठा हुए और उनकी बैठक देर रात तक चली। इस फैसले के चलते जेन्सेन के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया।

ऐसे में उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। बोर्ड ने घोषणा की कि चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर कोलेट क्रेस्स अंतरिम CEO का पद संभालेंगी। इसके साथ ही, एनवीडिया के साथ जेन्सेन का नाता रातों-रात खत्म हो गया। जेन्सेन ने ही 1993 में इस कंपनी की सह-स्थापना की थी।


कौन बनेगा अगला सीईओ?

जेन्सेंग के इस्तीफे के बाद पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर हैं कि Nvidia की कमान अब किसके हाथ में होगी। कंपनी स्थायी उत्तराधिकारी की तलाश कर रही है। ऐसे में इस टेक जायंट कंपनी के सीईओ की रेस में कई नाम हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Nvidia के सीईओ पद के लिए Apple के पूर्व CEO टिम कुक का नाम भी सुझा चुके हैं। जानते हैं सीईओ की रेस में कौन-कौन शामिल है।

इयान बक: Nvidia के वरिष्ठ इंजीनियर हैं। उन्हें मजबूत आंतरिक दावेदार माना जा रहा है।

कोलेट क्रेस: Nvidia की CFO हैं और 2013 से कंपनी के साथ जुड़ी हैं। फिलहाल अंतरिम CEO की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

माइकल कागन : Nvidia के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) और मेलानॉक्स (Mellanox) के सह-संस्थापक।

जेफ फिशर : Nvidia के लंबे समय से जुड़े वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी।

अजय के. पुरी : 21 साल तक Nvidia में वरिष्ठ नेतृत्व की भूमिका। इस साल अक्तूबर में रिटायर हो चुके हैं।


कंपनी के ऊपर दिए गए नामों के अलावा बाहरी लोग भी इस पद के लिए संभावितों की लिस्ट में हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम रेने हास का है। रेने Arm के CEO हैं और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का लंबा अनुभव रखते हैं। एप्पल (Apple) के चीफ हार्डवेयर ऑफिसर जॉनी सरौजी भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

1. इयान बक 2. कोलेट क्रेस 3. माइकल कागन 4. टिम कुक 5. संजय मेहरोत्रा 6. अजय के. पुरीRT© फोटो : RT हिंदी

इनके अलावा भारतीय मूल के तीन दिग्गज माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा, पालो अल्टो नेटवर्क्स के सीईओ निकेश अरोड़ा, गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कूरियन के नाम भी चल रहे हैं।

अन्य चर्चित नामों में प्रतिद्वंद्वी कंपनी AMD की चेयरपर्सन और सीईओ लिसा सु और एप्पल के सीईओ टिम कुक और इंटेल के पूर्व प्रमुख पैट जेलसिंगर के नाम भी उछल रहे हैं।

हालांकि, प्रतिद्वंद्वी कंपनी का प्रमुख होने के कारण लिसा सु का नाम व्यावहारिक रूप से कठिन माना जा रहा है। हालांकि, एनवीडिया के बोर्ड ने अभी तक किसी भी आधिकारिक शॉर्टलिस्ट की पुष्टि नहीं की है।