
Big Updates:
भारत-अमेरिका ट्रेड डील करीब: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर हैं. मंगलवार को रुबियो और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच ऊर्जा संबंधों पर बातचीत हुई। अमेरिकी पक्ष का कहना है कि व्यापार समझौता जल्द पूरा हो सकता है।
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई पुलिस आज अभिनेता की कार पर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने और आगे की जांच करने वाली है।
दिल्ली में फिर लौटा स्मॉग: दिल्ली में बुधवार सुबह स्मॉग की चादर दिखाई दी। तापमान में गिरावट के बीच राजधानी के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। मंगलवार को दिल्ली का औसत AQI 179 दर्ज किया गया था, जो मध्यम श्रेणी में आता है। वहीं, बुधवार आधी रात को बवाना में AQI 273, द्वारका सेक्टर-8 में 262 और दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के पास 248 दर्ज किया गया। AQI का 201 से 300 के बीच होना खराब श्रेणी में आता है।
मस्क ने धीमा किया यूक्रेन का इंटरनेट: The Wall Street Journal की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क ने यूक्रेन के सैन्य स्टारलिंक नेटवर्क की स्पीड जानबूझकर धीमी करने का निर्देश दिया था। हालांकि, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि वॉशिंगटन ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया।
- 21st Oct21:00 ISTPHP की सुरक्षा खामी से यूरोप में कई वेबसाइट ऑफलाइन
यूरोप में बुधवार को कई सरकारी, स्कूल और अस्पतालों की वेबसाइटें ऑफलाइन कर दी गईं। यह कदम PHP में सामने आई दो गंभीर सुरक्षा खामियों से बचाव के लिए उठाया गया। PHP एक प्रोग्रामिंग भाषा है, जिसका इस्तेमाल इंटरनेट पर बड़ी संख्या में वेबसाइटों को चलाने के लिए होता है।
यूरोपीय संघ की साइबर सुरक्षा प्रतिक्रिया टीम CERT-EU ने संगठनों को चेतावनी दी थी कि अगर वे समय पर सुरक्षा अपडेट लागू नहीं कर सकते हैं, तो प्रभावित वेबसाइटों को अस्थायी रूप से ऑफलाइन करने पर विचार करें।
PHP के डेवलपर्स ने इन दोनों गंभीर खामियों को ठीक करने वाले नए अपडेट जारी कर दिए हैं। उन्होंने यूजर्स से इन अपडेट को तुरंत इंस्टॉल करने की अपील की है।
- 21st Oct19:44 ISTComplan समेत कई उत्पादों के प्रचार पर FSSAI का नोटिस
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भ्रामक दावों और नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रचार के मामले में कई खाद्य कारोबारियों (FBOs) को नोटिस जारी किए हैं। इनमें Complan, Lactogen Pro 1 Powder, Nan Excella Pro Stage 1 और शिशु दूध के विकल्पों से जुड़े उत्पाद शामिल हैं। FSSAI ने इन उत्पादों के प्रचार में किए जा रहे दावों और संबंधित नियमों के पालन को लेकर कार्रवाई की है।
FSSAI has issued notices to Food Business Operators (FBOs) regarding misleading claims and non-compliant promotions involving products like Complan, Lactogen Pro 1 Powder, Nan Excella Pro Stage 1 and infant milk substitutes. #FSSAINotice #FSSAIAction https://t.co/gALgapW5xn
— FSSAI (@fssaiindia) October 21, 2026 - 21st Oct18:58 ISTटाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में हरियाणा से दो और गिरफ्तार
टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने हरियाणा से दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक कुल 10 संदिग्ध गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
- 21st Oct18:06 ISTआशुतोष रांका और सौरव दास को SEM कोर्ट से मिली जमानत
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार, 21 अक्टूबर को दिल्ली की SEM कोर्ट ने जमानत दे दी। इसके साथ ही न्यायिक हिरासत से दोनों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। दो दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया था।
Delhi: The SEM Court has ordered the release of CJP leaders Saurav Das and Ashutosh Ranka. They were produced before the SEM Court after 2 days of judicial custody. https://t.co/jEakL8FlOe
— ANI (@ANI) October 21, 2026CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई के बाद कहा, “हम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हैं। पिछले सात दिनों से हम जमानतदार पेश कर रहे थे, लेकिन आप जानते हैं कि उन्हें किस तरह खारिज किया जा रहा था। आज हमने जमानतदारों में ऐसा कोई आधार नहीं छोड़ा, जिस पर उन्हें खारिज किया जा सके। इसलिए दोनों को न्यायिक हिरासत में रखने की कोई वजह नहीं थी। उनकी रिहाई से साफ है कि अब मामला सुलझ गया है और वे आगे बढ़ सकते हैं।”
जेल क्यों भेजा गया था?
यह मामला शांति बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने रोक के आदेशों का उल्लंघन करते हुए जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने की कोशिश की थी।
दरअसल, 11 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने अधिकृत प्रदर्शन स्थल के रूप में जंतर-मंतर का दर्जा वापस ले लिया था। इसके दो दिन बाद, 13 अक्टूबर को सौरव दास और आशुतोष रांका तिरंगा लेकर जंतर-मंतर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था।
14 अक्टूबर को दोनों को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद, 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत दो दिन के लिए और बढ़ा दी गई।
- 21st Oct17:58 ISTटीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी, प्रोग्राम कोड का सख्ती से पालन करने के निर्देश
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों को प्रोग्राम कोड का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995 के तहत कार्रवाई हो सकती है।
मंत्रालय ने चैनलों से जिम्मेदारी के साथ खबरें दिखाने, आतंकवाद विरोधी अभियानों का लाइव प्रसारण नहीं करने और हिंसक दृश्यों के इस्तेमाल में सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही, यौन अपराधों के पीड़ितों की पहचान उजागर न करने, भारत के प्रामाणिक नक्शों का इस्तेमाल करने और सांप्रदायिक या राष्ट्रविरोधी सामग्री प्रसारित करने से बचने की सलाह दी है।
एडवाइजरी में एआई टूल्स के इस्तेमाल में सावधानी बरतने और खबरों की जांच-पड़ताल व प्रसारण से पहले संपादकीय निगरानी मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है।
The Ministry of Information and Broadcasting has advised all private satellite TV channels to strictly comply with the Programme Code, warning that violations may invite action under the Cable Television Networks (Regulation) Act, 1995. Channels have been asked to ensure responsible reporting, avoid live coverage of anti-terror operations, exercise caution with violent visuals, protect sexual offence victims’ identities, use authentic maps of India and prevent communal or anti-national content. The advisory also calls for caution in using AI tools and stronger editorial oversight.
— ANI (@ANI) October 21, 2026 - 21st Oct15:40 ISTदिल्ली-NCR में GRAP का पहला चरण लागू, AQI 300 पार पहुंचने पर एक्शन
दिल्ली-NCR में एयर क्वालिटी खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया गया है। दरअसल दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार सुबह 300 पार AQI दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
GRAP-1 के तहत प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए धूल, निर्माण कार्यों और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन पर निगरानी बढ़ाने जैसे कदम उठाए जाते हैं।
- 21st Oct13:48 IST‘आप Gen-Z नहीं हैं’, CJP एक्टिविस्ट सौरव दास और आशुतोष रांका ने याचिका वापस ली
दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस ने CJP एक्टिविस्ट सौरव दास और आशुतोष रांका की उम्र पूछी। वकील ने बताया कि सौरव दास 27 साल और आशुतोष रांका 31 साल के हैं। इस पर कोर्ट ने टिप्पणी की, 'आप Gen Z नहीं हैं।' सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि मिलेनियल्स किस उम्र के लोगों को कहा जाता है।
बता दें कि दोनों एक्टिविस्ट ने अपनी न्यायिक हिरासत बढ़ाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका वापस ले ली है। हाईकोर्ट ने याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी, लेकिन मामले के गुण-दोष पर कोई राय नहीं दी। कोर्ट ने यह भी कहा कि प्रदर्शन में बच्चे शामिल थे, लेकिन अब मामला बदल गया है। उसने शांति और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के संदर्भ में प्रदर्शनकारियों की पहचान, उनके संगठन और उसके उद्देश्य को लेकर सवाल उठाए।
- 21st Oct12:50 ISTभारत के प्रदर्शन पर UN की आलोचना से रूबियो ने बनाई दूरी, बोले- ‘यह लोकतंत्र है’
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत में विपक्षी दलों और छात्रों के प्रदर्शनों पर संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की टिप्पणी को लेकर भारत की आंतरिक राजनीति में दखल देने से इनकार किया है। उन्होंने ‘UN एक्सपर्ट्स’ शब्द पर तंज कसते हुए इसे ‘ऑक्सिमोरॉन’ यानी परस्पर विरोधाभासी शब्द बताया। रुबियो ने कहा कि भारत एक लोकतंत्र है, जहां चुनाव होते हैं और घरेलू राजनीतिक मुद्दों पर फैसला भारतीय लोगों को करना है। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन और हिंसा, आगजनी व संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के बीच अंतर भी बताया।
- 21st Oct12:01 ISTन्यूक्लियर मटैरियल से लेकर बॉर्डर तक, तेहरान गए आसिम मुनीर की ईरान से क्या बात हुई?

1. ईरान का न्यूक्लियर मटेरियल देश में ही रहेगा: ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मेजर जनरल मोहसेन रेजाई ने कहा कि संवर्धित यूरेनियम का जरा-सा हिस्सा भी ईरान से बाहर नहीं ले जाया जाएगा। उन्होंने इसे ईरानी जनता की राष्ट्रीय संपत्ति बताया।
2. अमेरिका पर भरोसा बहाली की शर्त: रेजाई के मुताबिक, जब तक अमेरिका भरोसा बहाल करने के लिए कदम नहीं उठाता, ईरान बातचीत नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए अमेरिका को ईरान की शर्तें पूरी करनी होंगी।
3. ईरान-पाकिस्तान के रिश्तों पर जोर: रेजाई ने दोनों देशों के लोगों के बीच भाईचारे और करीबी संबंधों को रेखांकित किया।
4. ईरान-पाकिस्तान सीमा फिर खुली: पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने कहा कि दोनों देशों की सीमा से जुड़ा विवाद सुलझ गया है और सीमा उसी सुबह दोबारा खोल दी गई।
5. दौरे के अहम मुद्दे: मुनीर की ईरान यात्रा से जुड़े इन बयानों में संवर्धित यूरेनियम को ईरान में ही रखने, अमेरिका के साथ बातचीत की शर्तों और ईरान-पाकिस्तान सीमा को दोबारा खोलने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।
- 21st Oct11:47 ISTSBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक होने की आशंका, बैंक ने शुरू की जांच
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर उजागर होने की आशंका जताई गई है। बैंक के मुताबिक, 16 अक्टूबर को CERT-In, डिफेंस साइबर एजेंसी और उसके थ्रेट इंटेलिजेंस सर्विस प्रोवाइडर से इस संबंध में अलर्ट मिला था। शुरुआती जांच में करीब 3.75 लाख रिकॉर्ड्स में से 3,897 रिकॉर्ड्स में ग्राहकों की पहचान से जुड़ी जानकारी मिली। SBI ने मामले की जांच के लिए CERT-In से मान्यता प्राप्त एक स्वतंत्र साइबर सुरक्षा एजेंसी नियुक्त की है। बैंक ने कहा है कि इस घटना से उसकी बैंकिंग सेवाओं और मुख्य कामकाज पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है और सभी सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।









