सुस्त पड़ा चक्रवात 'अर्नब', 15 राज्यों के मौसम का हाल जानिए
वीडियो

तटीय राज्यों में तबाही मचाने के बाद चक्रवात 'अर्नब' अब डिप्रेशन में बदल गया है। इसके असर से देश के 15 राज्यों में तेज बारिश जारी है और ठंड ने दस्तक दे दी है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के 12 से ज्यादा जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। हादसों में आंध्र प्रदेश में 5 और ओडिशा में 1 समेत कुल 6 लोगों की मौत हुई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रभावितों के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे और मुफ्त राशन-राहत राशि की घोषणा की है। सेना और NDRF की मदद से 55,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।