चांद छिपा बादल में... लेकिन कहां-कहां? मौसम का मिजाज समझ लीजिए
आज करवा चौथ का त्योहार है। महिलाएं सुबह से अपने पति के लिए व्रत रखे हुए हैं, इंतजार शाम का है कि चांद दिखे तो व्रत तोड़ें लेकिन मौसम खेल कर सकता है। दिल्ली से चेन्नई तक बादलों का डेरा है और कहीं-कहीं तो हल्की से बहुत भारी बारिश के आसार भी हैं।
भारत
चांद छिपा बादल में... लेकिन कहां-कहां? मौसम का मिजाज समझ लीजिए
दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में आज कैसा रहेगा मौसम

बादल, बारिश, धूप और फिर बादल.... सुबह से लेकर अभी तक आपने दिल्ली-एनसीआर में मौसम के ये रंग तो देख ही लिए होंगे। मौसम की हर पल बदलती चाल महिलाओं को टेंशन में डाल रही है, क्यों? तो जवाब है आज करवा चौथ का त्योहार। चांद देखकर व्रत तोड़ने वाली महिलाओं को बादलों की आंख मिचौली परेशान कर सकती है।

दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी समेत कई प्रदेशों में आज और कल मतलब 29 और 30 अक्टूबर को मौसम ऐसा ही रहने वाला है। आईएमडी ने कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि, ओडिशा और आंध्र प्रदेश वालों के लिए राहत की बात यह है कि तूफान 'अर्नब' कमजोर हो गया है और इसके अगले कुछ घंटों में और कमजोर होने की संभावना है।

करवा चौथ के दिन दिल्ली-यूपी से लेकर तमिलनाडु तक मौसम कैसा रहने वाला है।

पहले बात देश के राजधानी की

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज तड़के आई बारिश ने हवा में ठंडक घोल दी है। हालांकि, हवा की क्वॉलिटी खराब स्तर पर ही बनी हुई है। आज दिनभर बारिश के संकेत हैं। आसमान में बादल छाए हुए हैं।

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक जा सकता है। इसके अलावा हल्की बरसात होती रहेगी। 30 अक्टूबर को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 31 अक्टूबर से आसमान साफ हो जाएगा। 2 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश के संकेत नहीं हैं। अधिकतम तापमान 31 तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर रहेगा।

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

बाकी राज्यों का हाल जानिए

नक्शे में देखिए कहां तक है बादलों का डेरा। यह सैटेलाइट से ली गई तस्वीर आज सुबह की है। 

हल्की बारिश कहां-कहां होगी?

  • 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल
  • 29 अक्टूबर से 1 नवंबर: केरल और माहे
  • 29 अक्टूबर से 3 नवंबर: तेलंगाना
  • 30 अक्टूबर से 3 नवंबर: तटीय आंध्र प्रदेश और यानम
  • 31 अक्टूबर से 3 नवंबर: उत्तर आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक
  • 1 से 3 नवंबर: तटीय कर्नाटक।
  • 2 से 3 नवंबर: लक्षद्वीप।
  • 30 अक्टूबर से 3 नवंबर: ओडिशा।
  • 31 अक्टूबर से 3 नवंबर: अंडमान व निकोबार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार।
  • 29 से 31 अक्टूबर: पंजाब।
  • 29 अक्टूबर से 2 नवंबर: उत्तराखंड।
  • 29 और 30 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और पश्चिमी राजस्थान।
  • 29 अक्टूबर से 2 नवंबर: हिमाचल प्रदेश।
  • 29 से 31 अक्टूबर: पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश।
  • 31 अक्टूबर: हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली।

यहां भारी बारिश का अलर्ट

  • 29 अक्टूबर: तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में भारी बारिश।
  • 1 से 3 नवंबर: तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में भारी बारिश।
  • 2 और 3 नवंबर: केरल और माहे में भारी बारिश।
  • 3 नवंबर: तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश।
  • 29 से 30 अक्टूबर: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश।
  • 29 अक्टूबर: गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश।
  • 29 अक्टूबर: झारखंड और ओडिशा में बहुत भारी बारिश।
  • 29 और 30 अक्टूबर: बिहार में बहुत भारी बारिश; उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश।
  • 1 और 2 नवंबर: ओडिशा में भारी बारिश।
टॉप 10 शहरों का मौसम

यहां आंधी-तूफान

  • 29 अक्टूबर: झारखंड में 50–60 किमी/घंटे (झोंके 70 किमी/घंटे तक) की तूफानी हवाएं।
  • 29 अक्टूबर: पूर्वी मध्य प्रदेश में 40–50 किमी/घंटे करी स्पीड से चलेंगी हवाएं।
  • 29 अक्टूबर: छत्तीसगढ़ में 40–50 किमी/घंटे की हवाएं, विदर्भ में 30–40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।
  • 29 से 30 अक्टूबर: पश्चिमी मध्य प्रदेश में 30–40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।
  • 30 अक्टूबर: पूर्वी मध्य प्रदेश में 30–40 किमी/घंटे की स्पीड से चलेंगी हवाएं।