बंगाल की खाड़ी में उठे 'अर्नब' चक्रवात का असर दिखने लगा है। ओडिशा के पुरी में झमाझम बारिश हो रही है। पूरे जिले में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जिला प्रशासन पहले ही स्कूलों को बंद कर चुका है। एयर इंडिया ने 27 अक्टूबर को विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा से आने-जाने वाली उड़ानों में रुकावट की संभावना को लेकर ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अगले 24 घंटे में चक्रवात टकराने वाला है। आंध्र तट से लेकर ओडिशा तक मौसम बदल गया है। दोनों राज्य अलर्ट पर हैं। तूफान की स्पीड 150 किमी प्रति घंटे हो सकती है। देखिए 27 अक्टूबर का वीडियो।