अब खेतों में ज्यादा खाद डालने की जरूरत नहीं, रूस से आएगा स्पेशल फर्टिलाइजर

हां, रूस की कंपनी ने भारत को कम से कम 10 हजार मीट्रिक टन हाई-कंसंट्रेटेड कैल्शियम नाइट्रेट (पानी में घुलनशील खाद) की सप्लाई का लक्ष्य रखा है।

रूस की खाद बनाने वाली एक बड़ी कंपनी उरालकेम ने भारत में कैल्शियम नाइट्रेट का एक स्पेशल प्रोडक्ट लॉन्च किया है। कैल्शियम नाइट्रेट पानी में घुलने वाली खाद होती है, जो फसलों को कैल्शियम और नाइट्रोजन तुरंत पहुंचाती है। इससे पौधे मजबूत होते हैं। जड़ों और पत्तियों का विकास तेजी से होता है। कंपनी का लक्ष्य आने वाले समय में भारत के कैल्शियम नाइट्रेट बाजार में करीब 20% हिस्सेदारी हासिल करना है। आगे पढ़िए यह खाद खास क्यों है?

कंपनी का यह उत्पाद 'सोलर' ब्रांड के तहत कैल्शियम नाइट्रेट ग्रैन्युलर (CNG) नाम से बेचा जाएगा। इसमें 98% कैल्शियम नाइट्रेट है, जो सामान्य कैल्शियम उत्पादों के मुकाबले 20-25% ज्यादा है।

दरअसल, कंपनी का कहना है कि इससे किसानों को कम मात्रा में खाद इस्तेमाल करनी पड़ेगी। साथ ही खाद डालने, ढुलाई और भंडारण का खर्च भी कम होगा।

दिल्ली में आयोजित फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FAI) के सेमिनार में उरालकेम के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन डेवलपमेंट डायरेक्टर कॉन्स्टेंटिन शारिपोव ने कहा, 

कॉन्स्टेंटिन शारिपोव, इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन डेवलपमेंट डायरेक्टर, उरालकेम
"भारतीय बाजार और यहां के किसानों के लिए ऐसे उत्पादों की सप्लाई करना हमारे लिए अहम है। हमें कैल्शियम नाइट्रेट ग्रैन्युलर (CNG) नाम का नया उत्पाद पेश करते हुए खुशी हो रही है।"
कॉन्स्टेंटिन शारिपोव, इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन डेवलपमेंट डायरेक्टर, उरालकेम
कॉन्स्टेंटिन शारिपोव, इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन डेवलपमेंट डायरेक्टर, उरालकेम

10 हजार मीट्रिक टन खाद सप्लाई करने की योजना

शारिपोव के मुताबिक, उरालकेम आने वाले वर्षों में भारत को कम से कम 10 हजार मीट्रिक टन इस खाद की सप्लाई करने की योजना बना रही है। इस खाद को पहली बार नई दिल्ली में फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FAI) के सालाना सेमिनार के साथ आयोजित प्रदर्शनी में पेश किया गया।

कंपनी के मुताबिक, भारत में ड्रिप इरिगेशन का बढ़ता इस्तेमाल और फल-सब्जियों की खेती का विस्तार ज्यादा प्रभावी खादों की मांग बढ़ा रहा है। भारत जैसी परिस्थितियों में मिर्च की खेती पर किए गए परीक्षणों में पैदावार 6.3% बढ़ी, जबकि आलू पर किए गए अलग-अलग परीक्षणों में पैदावार 13% तक बढ़ी।

कॉन्स्टेंटिन शारिपोव, इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन डेवलपमेंट डायरेक्टर, उरालकेम
“उरालकेम ग्रुप काफी समय से भारत को कई तरह की हाई-टेक, पानी में घुलने वाली खाद की सप्लाई कर रहा है। हमारा मानना है कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक खेती से बेहतर नतीजे मिलते हैं। इससे उत्पादन बढ़ाने और पूरी प्रक्रिया को ज्यादा टिकाऊ बनाने में मदद मिलती है।”
कॉन्स्टेंटिन शारिपोव, इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन डेवलपमेंट डायरेक्टर, उरालकेम
कॉन्स्टेंटिन शारिपोव, इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन डेवलपमेंट डायरेक्टर, उरालकेम

रूस भारत का सबसे बड़ा खाद सप्लायर

मार्च में खत्म हुए वित्त वर्ष के दौरान भारत में खाद की सालाना जरूरत करीब 4% बढ़कर लगभग 6.8 करोड़ मीट्रिक टन हो गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इसी दौरान भारतीय कंपनियों ने रूस से करीब 30 लाख मीट्रिक टन फॉस्फेट और मिश्रित खाद आयात करने के लिए दीर्घकालिक समझौते किए।

पिछले साल रूस भारत का सबसे बड़ा खाद सप्लायर रहा। रूस से खाद का आयात 41% बढ़कर 65 लाख मीट्रिक टन हो गया। इस साल की पहली छमाही में भी भारत को रूस से खाद की सप्लाई सालाना आधार पर 20% बढ़ी। रूस के फर्स्ट डिप्टी प्राइम मिनिस्टर डेनिस मंटुरोव ने सितंबर में इंटरफैक्स को यह जानकारी दी थी।

अनिल शर्मा, रिप्रेजेंटेटिव ऑफिसर, NIUIF, भारत
“भारत मिश्रित खाद का शुद्ध आयातक है। देश में स्थापित उत्पादन क्षमता के बावजूद, हम अपनी जरूरत की 40% से ज्यादा मिश्रित खाद विदेशों से आयात कर रहे हैं, खासकर रूस से।”
अनिल शर्मा, रिप्रेजेंटेटिव ऑफिसर, NIUIF, भारत
अनिल शर्मा, रिप्रेजेंटेटिव ऑफिसर, NIUIF, भारत

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय कंपनियों को खाद उत्पादन पर ध्यान देने, नए प्लांट लगाने, उत्पादन इकाइयां शुरू करने और क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, ताकि ज्यादा खाद का उत्पादन किया जा सके।

बता दें कि मिश्रित खाद ऐसी खाद होती है, जिसमें पौधों की जरूरत के मुताबिक दो या दो से ज्यादा पोषक तत्व मिलाए जाते हैं।

भारत में पहले से मजबूत है कंपनी की मौजूदगी

उरालकेम दुनिया की प्रमुख मिनरल फर्टिलाइजर और केमिकल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों में शामिल है। इसके ग्रुप में रूस की तीन बड़ी कंपनियां- उरालकेम जेएससी, उरालकाली पीजेएससी और टीओएजेड जेएससी शामिल हैं। कंपनी में 38 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। भारत में उरालकेम पहले से ही 'सोलर' ब्रांड के तहत मोनोअमोनियम फॉस्फेट (MAP) फर्टिलाइजर बेचती है।

शारिपोव ने कहा कि उरालकेम कई सालों से भारत को भरोसेमंद तरीके से अलग-अलग उत्पादों की सप्लाई कर रही है। दोनों देशों के बीच संबंधों को देखते हुए यह कारोबार आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है।

पिछले दिसंबर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान उरालकेम ने तीन भारतीय फर्टिलाइजर कंपनियों- राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स, नेशनल फर्टिलाइजर्स और इंडियन पोटाश के साथ रूस में यूरिया प्लांट लगाने के लिए ज्वाइंट वेंचर बनाने को लेकर MoU किया था। इस प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 20 लाख मीट्रिक टन तक होने की उम्मीद है।