1. चीन ले आया आग बुझाने वाला ड्रोन
अभी तक आपने ड्रोन से किसी को होम डिलीवरी करते सुना होगा, कैमरा फिट कर निगरानी करते या किसी पर हमला करते देखा होगा। चीन ने इन सबसे ऊपर उठकर ड्रोन का अलग ही प्रयोग किया है। चीन ने आग बुझाने वाला ड्रोन (FIREFIGHTING DRONE) पेश किया है।
इहांग (EHang) का EH216-EK ऑक्टोकॉप्टर 22 पाउंड वजन के 12 कनस्तरों (कैनस्टर) में कुल 352 पाउंड तक आग बुझाने वाला पाउडर गिरा सकता है। हर कनस्तर एक बार पाउडर गिराने पर 20 से 26 फीट के क्षेत्र को कवर करता है।
2. पलक झपकते ही सब तबाह
वीडियो प्ले करते ही आपको 5 सेकेंड तक सब सामान्य दिखेगा और तभी पलक झपकते ही एक तेज धमाका और सब पलभर में खत्म। भीषण धमाके का यह वीडियो कहां का है?
वीडियो ईरान के जाम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का है और यहां इजरायल ने हमला कर इसे तबाह कर दिया है। हालांकि वीडियो अभी का नहीं है, कुछ महीने पुराना है। इसे फार्स (Fars) न्यूज ने एक नए फुटेज के साथ जारी किया है।
3. पाकिस्तान में LPG टैंकर से टकराई बस, 10 की मौत
पाकिस्तान में दिनदहाड़े बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी बर एक एलपीजी टैंकर से टकरा गई। इस भीषण टक्कर के बाद दोनों ही वाहनों में आग लग गई। इसमें एक महिला और एक बच्चे समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। इस टक्कर से इतनी तेजी से आग भड़क उठी कि इसने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और यात्रियों को अंदर ही फंसा दिया। कई बचे हुए लोग अलग-अलग स्तर पर झुलस गए।
4. सिक्योरिटी गार्ड बन गया 'टर्मिनेटर'
आप अगर हॉलीवुड के कार्टून कैरक्टरों के शौकीन हैं तो आपको टर्मिनेटर तो याद ही होगा। हां, वही एक काल्पनिक साइबॉर्ग/एंड्रॉयड किरदार जिसे अक्सर मशहूर अभिनेता अर्नॉल्ड श्वार्जनेगर ने निभाया।
इंडोनेशिया की सड़क पर भी एक ऐसा ही टर्मिनेटर वाला किरदार दिखा। दरअसल, इंडोनेशिया में एक कार वाले ने एक सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी। यही नहीं टक्कर के बाद वह गार्ड को अपनी कार के आगे वाले बोनट पर लेकर भागने लगा।
गार्ड रोकने को कहता रहा पर वो नहीं रुका। इसके बाद गार्ड ने गुस्से में उसकी कार के बोनट पर मुक्का मारने लगा। इतना मारा कि कार के आगे का शीशा ही तोड़ दिया। लोग उसे टर्मिनेटर बताकर खूब शेयर कर रहे हैं। बाद में पुलिस ने पीछा करके ड्राइवर को पकड़ लिया
5. ये क्या! टेस्ला की कार से टकराकर बाइक वाला झुलसने लगा
वीडियो वाकई हैरान करने वाला है। कैलिफोर्निया में एक बाइक वाले की टेस्ला कार से टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद बाइक राइडर आग की लपटों से घिर गया। हैरान कर देने वाला यह वीडियो पीछे चल रही कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया। आखिरकार बाइक सवार बच निकलने में सफल रहा।