चीन के नक्शे पर उसका Guangdong (ग्वानडोंग) प्रदेश बहुत नन्हा सा दिखता है। चीन के कुल क्षेत्रफल का 1% से भी कम। लेकिन चीन ने अपने इस प्रदेश को ऐसा चमकाया है कि यह उसकी ग्रोथ स्टोरी का बड़ा इंजन बन गया है। APEC समिट Guangdong के दक्षिणी क्षेत्र में बसाए गए शहर शनचन (Shenzhen) में हो रहा है।
Guangdong किस रफ्तार से विकास की पटरी पर दौड़ रहा है, आप इस आंकड़े से समझ सकते हैं।
- 2026 के पहले 9 महीनों में इस प्रदेश की GDP 11 ट्रिलियन युआन को पार कर गई। इसमें सालाना 4.6% की बढ़ोतरी हो रही है।
- चीन के इकॉनमिक आउटपुट का नौवां हिस्सा यहां से आता है।
- Shenzhen ही नहीं, Guangdong के सभी 21 बड़े शहरों के विकास की रफ्तार तेज है।
- दरअसल, चीन ने अपने इस प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और आईटी का हब बनाया।
इस प्रदेश की तरक्की में 70 फीसदी हिस्सा इन्हीं सेक्टर्स का है।
शनचन की चमक तो और ज्यादा हैरान करती है।
हां, शनचन Guangdong प्रदेश के उन 21 शहरों में अपनी अनोखेपन और आधुनिकता के मामले में खुद को आगे रखता है। कभी मछुआरों के शहर के रूप में मशहूर रहे शनचन आज वैश्विक कूटनीति का नया मंच बना हुआ है।
समिट वाली जगह के बाहर उतार दिए रोबोट
इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। यह शनचन शहर के उस जगह की तस्वीर है, जहां APEC समिट हो रहा है।
वेन्यू के बाहर सड़क पर रोबोट किसी आम इंसान की तरह चलते दिखाई दे रहे हैं। चीन ने इस समिट को ध्यान में रखते हुए खास तौर पर इन्हें तैनात किया है। APEC शिखर सम्मेलन जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन में दुनियाभर के नेता और प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं, इसलिए चीन अपनी एडवांस तकनीकों, रोबोटिक्स और भविष्य की स्मार्ट क्षमताओं जैसे ह्यूमेनॉइड रोबोट का प्रदर्शन करने के लिए ऐसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रहा है।
ये रोबोट तो आइसक्रीम भी देता है
हां, अब यह तस्वीर देखिए, रोबोट APEC समिट वाले वेन्यू के बाहर ही नहीं,अंदर भी हैं। इंसानी आकार के ये रोबोट यहां आइसक्रीम परोस रहे हैं। यह वेन्यू के अंदर बने प्रेस सेंटर की तस्वीर है, रोबोट आइसक्रीम सर्व कर रहा है और महिला उसे हैरानी भरी नजरों से देख रही है।
ये स्वागत के लिए खड़ी महिलाएं नहीं, बुत हैं
फोटो को एक बार देखने पर तो एकसाथ चार महिलाएं दिखेंगी, जिनमें एक पीछे ट्रॉली लेकर जा रही है पर आपकी नजरें यहीं धोखा खा गईं। फ्रंट में काले लिबास और हैट लगाए यह महिलाएं एक बुत मात्र हैं। असली महिला तो इनके पीछे ट्रॉली लेकर जा रही है।
सेल्फी लेने से नहीं रोक पाए
शनचन शहर के सबसे खास वेन्यू के बाहर जब यह शख्स पहुंचा तो खुद को सेल्फी लेने से नहीं रोक पाया। देखिए।
इमारतें आधुनिक, ड्रोन से पहुंचता है सामान
शनचन शहर में ड्रोन सामान पहुंचाते हैं। इमारतों की नक्काशी ऐसी है जो आपको एक बार में ही भा जाएगी। कुछ कंक्रीट बैरियर का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक गाड़ियां चार्ज करने के लिए भी किया जाता है।