जेन्सेन हुआंग ने Nvidia के प्रेसिडेंट और CEO पद से इस्तीफा दे दिया है। हुआंग ने बोर्ड की सदस्यता भी छोड़ दी है। उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। उन्होंने गुरुवार को यह फैसला तब लिया, जब हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले की एफबीआई से जांच कराने का आदेश दिया। हुआंग कथित रूप से चीनी महिला जासूस एलिस हुआंग के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बाद से विवादों में घिर गए थे। इसके बाद, उनका एक और अफेयर सामने आया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एनवीडिया के पूर्व CEO जेनसेन हुआंग के कंपनी की एक दूसरी महिला कर्मचारी के साथ भी अंतरंग संबंध थे।
कोलेट क्रेस होंगी अंतरिम CEO
एनवीडिया बोर्ड के चेयरमैन हार्वे जोन्स ने जेन्सेन के इस्तीफे की घोषणा करते हुए कंपनी की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त करने की सूचना दी। कोलेट 2013 से कंपनी से जुड़ी हैं। कंपनी से जुड़ने से लेकर Nvidia के टेक जाएंट बनने के सफर में उन्होंने फाइनेंस डिपार्टमेंट को लीड किया है। इसके साथ कंपनी ने स्थायी सीईओ की तलाश भी शुरू कर दी है।
जेन्सेन और एनवीडिया का नाता
जेन्सेन हुआंग ने 33 साल पहले चिप बनाने वाली कंपनी Nvidia की सह-स्थापना की थी। यह मौजूदा वक्त में करीब 4 ट्रिलियन डॉलर की एक दिग्गज कंपनी हो चुकी है। अमेरिका समेत दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में क्रांति को ताकत देने में इस कंपनी का अहम रोल रहा है। एआई के क्षेत्र में बुलंदियों पर पहुंचने के बाद एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग की शोहरत उससे अधिक तेजी के साथ गिरी है।
क्या था पूरा मामला?
जेन्सेन हुआंग को एक ऐसी महिला के साथ विवाहित होने के बावजूद प्रेम संबंध रखने और बाद में उसके चीनी जासूस होने की खबरें सामने आने के बाद यह इस्तीफा देना पड़ा है।
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के अनुसार जेन्सेन हुआंग जिस चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में थे, वह चीनी जासूस है, जिसकी जांच की जा रही है।
यह सामने आने के बाद 63 वर्षीय हुआंग ने बीते रविवार को “अपनी पत्नी से बेवफाई” करने की बात स्वीकारी थी और इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी।
एलिस ने कैसे बढ़ाई जेन्सेन की मुश्किल
एलिस हुआंग 'मेगास्पीड' नाम की एक चीनी कंपनी के लिए काम कर चुकी हैं। यह कंपनी एनवीडिया की ग्राहक भी है। 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार एनवीडिया के सीईओ का अफेयर सिर्फ एलिस के साथ ही नहीं, बल्कि कंपनी की हेल्थ केयर विभाग की वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी था।
इसके बाद जेन्सेन हुआंग पर राष्ट्रीय सुरक्षा या एनवीडिया के गुप्त राज़ों से समझौता करने का भी आरोप लगा, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया।
इसके बाद अब यह चिंता पैदा हो गई है कि एनवीडिया को शायद इस बात की जानकारी थी कि सिंगापुर और मलेशिया स्थित कंपनियां उसकी तकनीक हासिल करने के लिए अमेरिकी निर्यात नियंत्रण (का उल्लंघन कर रही थीं। बोर्ड ने मंगलवार को कहा था कि उसने खुफिया आरोपों की जांच के लिए 'वाचटेल लिप्टन' को नियुक्त किया है।
संसद के सामने होगी पेशी
एनवीडिया के पूर्व CEO जेनसेन हुआंग अमेरिकी कांग्रेस की समितियों के सामने गवाही देने के लिए तैयार हो गए हैं। रिपब्लिकन सांसद उनसे चीन की खुफिया एजेंसियों से कथित संबंध रखने वाली महिला के साथ उनके रिश्तों और कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल पूछना चाहते हैं। उनकी गवाही अगले हफ्ते हो सकती है।
गिरने लगे एनवीडिया के शेयर
एनवीडिया के शेयर 2022 के अंत में ओपनएआई (OpenAI) द्वारा चैटजीपीटी (ChatGPT) जारी करने के बाद अचानक बढ़ने लगे थे, क्योंकि इससे चिप निर्माता के ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPUs) की मांग आसमान छूने लगी थी। इस दौरान एनवीडिया का शेयर 14 गुना तक बढ़ गए, लेकिन ताजा विवाद के बाद एनवीडिया के शेयरों में गिरावट जारी है।