चिली में बवंडर का कहर, देखिए तबाही का मंजर
चिली में आए शक्तिशाली बवंडर (Tornado) ने जमकर तबाही मचाई। तेज हवाओं के बीच इलाके में नुकसान की तस्वीरें सामने आईं हैं। देखिए, बवंडर के बाद कैसे नजर आ रहा है तबाही का मंजर।
कोई पोप, कोई बैटमैन… हैलोवीन पर कुत्तों का अनोखा अंदाज
न्यूयॉर्क में 36वीं सालाना हैलोवीन डॉग परेड का आयोजन हुआ। इसमें कुत्ते पोप, बैटमैन और F1 ड्राइवर समेत कई दिलचस्प कॉस्ट्यूम में नजर आए। किसी का अंदाज प्यारा था, तो किसी का डरावना। देखिए, हैलोवीन पर सजे-धजे इन कुत्तों की झलकियां।
ट्रक से बचने के चक्कर में दीवार तोड़ हवा में उछली कार
मेक्सिको सिटी में एक ढलान पर डंप ट्रक से बचने की कोशिश कर रही कार बेकाबू हो गई। कार गेट तोड़ते हुए आंगन में घुसी और कंक्रीट की दीवार से टकराने के बाद नीचे सड़क की ओर जा गिरी। हादसे का यह वीडियो बेहद खौफनाक है।
विशालकाय कठपुतलियों की परेड
आयरलैंड के गॉलवे में हैलोवीन परेड के दौरान विशालकाय कठपुतलियां सड़कों पर उतरीं। इस साल के आयोजन में पश्चिमी आयरलैंड के वन्यजीवन और पारंपरिक संस्कृति को खास जगह दी गई। रंग-बिरंगी आकृतियों और अनोखे अंदाज वाली इस परेड ने लोगों का ध्यान खींचा।
'शेर' के मुंह में फंसी पत्थर की गेंद, निकालने में जुटी बिल्ली
चीन में एक बिल्ली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बिल्ली एक चीनी संरक्षक शेर की मूर्ति के मुंह में मौजूद पत्थर की गेंद को निकालने की कोशिश करती दिख रही है। बिल्ली की इस हरकत ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।
आसमान में डरावने बादल, तेज हवाओं ने मचाई तबाही
तुर्किये के अंताल्या में भीषण तूफान के दौरान तेज हवाओं ने जमकर कहर बरपाया। हवाओं के जोर से पेड़ झुक गए और सड़क पर रखी मेज-कुर्सियां उड़ने लगीं। हालात ऐसे बने कि वीडियो बना रहा कैमरामैन भी वहां से भागने को मजबूर हो गया।