1. वर्दी वाली बिल्ली
चीन के वुहान पुलिस संग्रहालय में 'डूपी' नाम की एक ब्रिटिश शॉर्टहेयर बिल्ली आकर्षण का केंद्र बन गई है। उसकी जिम्मेदारियों में हॉल में 'गश्त' लगाना शामिल है, और छुट्टियों के दिन तो वह पुलिस की वर्दी भी पहनती है। अब पर्यटक खास तौर पर इस प्यारे, रोएंदार कर्मचारी को देखने आते हैं।
2. ये है जज्बा... बाढ़ के पानी में लगा दी छलांग
ऑस्ट्रेलिया में टीवी रिपोर्टर और वहां मौजूद एक व्यक्ति ने डूबती कार में फंसे आदमी को बचाने के लिए बाढ़ के पानी में छलांग लगा दी।
3. पापा हों तो ऐसे
दक्षिण अफ्रीका में एक पिता ने अपने बच्चों को बचाते हुए, अपनी कार छीनने की कोशिश कर रहे किडनैपर्स को मार डाला। खबरों के मुताबिक, एक हमलावर ने उनके बेटे के सिर पर बंदूक तान दी, जबकि दूसरे ने उनका रास्ता रोककर गोली चला दी। पिता ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक हमलावर मौके पर ही मारा गया। बताया जा रहा है कि बाकी दो हमलावरों की भी बाद में मौत हो गई।
4. ड्रोन का किंग कौन
ईरान ने पहली बार बड़े पैमाने पर ड्रोन बनाने वाली एक नई प्रोडक्शन लाइन का अनावरण (Unveil) किया है। फुटेज में ऐसे ड्रोन दिखाई दे रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखे गए थे। अब उनके पास युद्ध से भी ज़्यादा UAV (ड्रोन) का भंडार मौजूद है अपग्रेड किया गया 'अराश' (Arash) हमलावर ड्रोन 'बिना GPS' के काम करता है और इसमें 'तीन गुना ज़्यादा विस्फोटक क्षमता' है
5.रात में ये कैसा मार्च
रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में रात के समय जंगली सूअरों का एक झुंड सड़क पार करता है। सड़क पार करते समय लग रहा है कि जैसे सुअर मार्च कर रहे हों।