फुटबॉल की धरती पर कैसे सच हो रहा बोल्शोई का सपना

ब्राजील का जॉइनिल इलाका। 12 साल का लड़का अपनी मां, भाई और बहन के साथ जॉइनविल पहुंचा है। वह बोल्शोई थिएटर डांस स्कूल में जाना शुरू करता है। ब्राजील जो दुनिया को सिर्फ फुटबॉल खिलाड़ी देता था अब बेहतरीन बैले डांसर भी दे रहा है। यहां गरीब परिवार के बच्चों को अपनी जिंदगी बेहतर करने का मौका मिल रहा है।

यहां से बच्चे देश-दुनिया में अपना नाम करना चाहते हैं। बोल्शोई ब्राजील का बैले डांस है। स्कूल के प्रिंसिपल पावेल कजर्यान कहते हैं कि यह दुनिया का एकमात्र थिएटर स्कूल है। ये स्कूल बच्चों ही नहीं बल्कि उनके परिवार की जिंदगी भी बदल रहा। RT की इस डॉक्यूमेंट्री में देखिए इस स्कूल के गरीब बच्चों की जिंदगी बदलने की पूरी कहानी।