मॉस्को में रूस-अफ्रीका समिट का यह वीडियो चर्चा में है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अफ्रीकी मेहमानों को लेकर आइसक्रीम खिलाने RT के स्टैंड पर आए। खुद भी एक आइसक्रीम ली। आखिर में अंग्रेजी में ‘ऑल द बेस्ट’ कहा और क्रेमलिन में फिर मिलने की बात कहते हुए चले गए। इस दौरान वह टहलते हुए हाथ में माइक लेकर चल रहे थे और अफ्रीकी मेहमानों को प्रदर्शनी के बारे में बता रहे थे। कुछ समय के लिए अंग्रेजी में भी बात की। इस वीडियो में समिट के लिए सजा पूरा पवेलियन भी देखिए जिसमें मेट्रो ट्रेन के मॉडल से लेकर कई मॉडर्न चीजें प्रदर्शित की गई थीं।