'अर्नब' चक्रवात ने कितना नुकसान किया? UP-बिहार के लिए क्या अलर्ट, समझिए

भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तटीय इलाकों में दस्तक दी। IMD के अनुसार, यह तूफान बापटला और विशाखापत्तनम के बीच 125 से 150 किमी/घंटा की रफ्तार वाली विनाशकारी हवाओं के साथ टकराया। लैंडफॉल के बाद काकीनाडा और विशाखापत्तनम में बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए, बिजली की लाइनें टूट गईं और समुद्र का पानी रिहायशी बस्तियों में घुस गया। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और चेन्नई तक इसका असर देखा जा रहा है। सुरक्षा और एहतियात के तौर पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ानें रद्द या री-शेड्यूल की हैं, जबकि प्रशासन ने किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए 245 राहत और बचाव टीमों को मैदान में उतार दिया है। देखिए वीडियो।