इटली में महंगाई, महंगे मकानों, कम वेतन और बढ़ते खर्च के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने हिंसा और तोड़फोड़ रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। नए नियमों के तहत प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने पर जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान है। नाबालिगों की जिम्मेदारी उनके माता-पिता पर डालने की व्यवस्था भी चर्चा में है। सवाल है कि सरकार का मकसद हिंसा रोकना है या इन सख्त कदमों से विरोध प्रदर्शनों पर भी असर पड़ सकता है? इटली के नए कानून, जनता की नाराजगी और सरकार की कार्रवाई को समझिए इस रिपोर्ट में।