वो 5 बड़ी वजहें, जिनके चलते सऊदी-हूती जंग में सीधे उतरने से बच रहा अमेरिका

रियाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हूती हमलों के बावजूद अमेरिका इस संघर्ष में सीधे उतरने से बच रहा है। 2015 के मुकाबले अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। अमेरिका आज दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड ऑयल उत्पादक बन गया है, जिससे उसकी सऊदी तेल पर निर्भरता खत्म हो चुकी है। इसके अलावा, 3 नवंबर के अमेरिकी मिडटर्म चुनावों को देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप महंगाई और ईंधन के दाम बढ़ाने वाले किसी भी युद्ध से दूर रहना चाहते हैं। वहीं, पैट्रियट और थाड जैसे एयर डिफेंस इंटरसेप्टर मिसाइलों के घटते स्टॉक ने भी अमेरिका और सऊदी अरब की चुनौतियां बढ़ा दी हैं। और सबसे जरूरी बात अब अमेरिका अपनी विदेश नीति बदल रहा है।