गूगल के AI डेटा सेंटर का विरोध, लोगों को सता रहा पानी की किल्लत का डर

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गूगल 15 अरब डॉलर की लागत से AI डेटा सेंटर बना रहा है। लेकिन तरलुवाड़ा गांव के स्थानीय लोग पानी और बिजली की खपत, पर्यावरण पर असर और रोजगार को लेकर सवाल उठा रहे हैं। गूगल और राज्य सरकार का दावा है कि इस प्रोजेक्ट से स्थानीय जल आपूर्ति पर असर नहीं पड़ेगा। आखिर क्यों दुनिया के कई देशों में AI डेटा सेंटर्स का विरोध हो रहा है?