फ्रांस से स्पेन तक सड़कों पर यूरोप, आखिर क्यों भड़का विरोध?

फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी और स्पेन में विरोध प्रदर्शनों ने यूरोप की सड़कों पर सरकारों के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। कहीं छात्र खराब शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती फीस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, तो कहीं अनिवार्य सैन्य सेवा और महंगे घर-किराए मुद्दा बने हैं। आखिर यूरोप में अलग-अलग मुद्दों पर हो रहे इन प्रदर्शनों के पीछे क्या है वजह?