रूस की ‘Center-2026’ सैन्य एक्सरसाइज (Russia Military Exercise) में एयरबोर्न सैनिकों की दुश्मन के इलाके में गहराई तक उतरने की ड्रिल से लेकर ड्रोन, रॉकेट और रोबोट के जरिए हमले का अभ्यास किया गया। 6 दिन की यह सैन्य एक्सरसाइज 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक चली है। इसी दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूराल के चेल्याबिंस्क क्षेत्र में सैन्य अभ्यास का जायजा लिया। यूराल रूस का एक बड़ा भौगोलिक क्षेत्र है, जो यूरोप और एशिया के बीच स्थित है। राष्ट्रपति पुतिन ने यहां विदेशी सैन्य अधिकारियों से बातचीत की और रूस के नए हथियारों की प्रदर्शनी भी देखी। बड़े पैमाने पर चल रही इस मिलिट्री ड्रिल में आधुनिक युद्ध की कई तकनीकों की झलक देखने को मिली।