इजरायल में चुनाव से करीब एक महीने पहले PM बेंजामिन नेतन्याहू की UAE की गुप्त यात्रा ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। UAE राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद से उनकी मुलाकात की इजराइली सरकार ने पुष्टि की है।
क्या मुलाकात का कनेक्शन 7 अक्टूबर 2023 के हमले से पहले UAE की कथित चेतावनी से है? या फिर ईरान के खिलाफ क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को लेकर कोई नई कवायद चल रही है?