रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका सरकार नया टैरिफ लगाने वाली है। बिल अमेरिका की संसद से पास हो गया है। इसपर RT हिंदी ने विदेश मामलों के एक्सपर्ट रोबिंदर सचदेव से बातचीत की। रोबिंदर सचदेव ने बताया कि यह बिल अमेरिकी संसद से पास हो गया है और दस्तखत के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टेबल पर जाएगा। अब फैसला ट्रंप को लेना है कि वो किन देशों को चुनते हैं और कितना टैरिफ लगाते हैं।