जापान के आइची-नागोया में पैरा एशियन गेम्स के 5वें दिन भारत के पैरा एथलीटों का जबरदस्त प्रदर्शन किया। अपने अभियान के आखिरी दिन, भारत ने 9 गोल्ड मेडल जीते।
यह इस एडिशन में एक दिन में हासिल किए गए पदकों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। भारत ने तीरंदाजी, शूटिंग, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में गोल्ड अपने नाम किया। भारत को जेवलीन थ्रो, 400 मीटर रेस में भी गोल्ड मेडल मिला।
शुक्रवार को शटलरों ने तीन गोल्ड मेडल जीते। इनमें पेरिस पैरालंपिक चैंपियन नितेश कुमार और नवीन शिवकुमार की व्यक्तिगत जीत भी शामिल है।
पैरा शटलर थुलसिमथी मुरुगेसन और मानसी जोशी ने महिला डबल्स SL3-SU5 का खिताब जीतकर आइची-नागोया 2026 में भारत के लिए 28वां स्वर्ण पदक हासिल किया।
इसके अलावा, पुरुषों की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा में मौजूदा चैंपियन सुमित अंतिल के नेतृत्व में भारत ने पोडियम की सभी शीर्ष जगहें अपने नाम कीं, और पुरुषों की क्लब थ्रो स्पर्धा में प्रणव सूरमा के स्वर्ण पदक के साथ, भारत के कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 30 तक पहुंच गई।
भारत ने इस बार 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 90 मेडल जीते।
भारत की तरफ से 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत की तरफ से पैरा एथलीटों ने तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए। शूटर मोना अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 स्पर्धा में 357.5 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने चीन की कुइपिंग झांग को 3.8 अंकों के बड़े अंतर से हराकर इन खेलों में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता।
ट्रैक पर भी स्वर्ण पदकों की झड़ी लग गई, जब संदीप कुमार ने 52.28 सेकंड के बेहतरीन स्प्रिंट के साथ T44 विश्व रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड मेडल हासिल किया। फील्ड इवेंट्स में, हनी ने जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में 60.49 मीटर का शानदार थ्रो करके नया F37 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले उन्होंने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
100 के पार पहुंची मेडल टैली
27 गोल्ड, 34 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत के पदकों की कुल संख्या 104 पहुंच गई है। एथलेटिक्स में पुरुषों की 400m T44 स्पर्धा में भारत के संदीप कुमार ने फाइनल में विश्व रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल जीता। पैरा शूटिंग में मोना अग्रवाल ने 357.5 के शानदार नए विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता।यह इन खेलों में मोना का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में जीत हासिल की थी।
शूटिंग में हरविंदर ने दिलाया गोल्ड
इससे पहले हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने 2026 एशियाई पैरा खेलों में पैरा तीरंदाजी की पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को दिन का पहला गोल्ड मेडल दिलाया। भारतीय टीम ने फाइनल में चीन पर 5-1 की शानदार जीत दर्ज की। संदीप कुमार ने 52.28 सेकंड के शानदार समय के साथ जीत हासिल की। उन्होंने खिताब अपने नाम किया और सऊदी अरब के पूर्व रिकॉर्ड धारक नूर अलसाना को पीछे छोड़ते हुए एक नया T44 विश्व रिकॉर्ड बनाया।
बैडमिंटन में नवीन का गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स में भारत के नवीन शिवकुमार ने पुरुषों के सिंगल्स SL4 बैडमिंटन इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने इंडोनेशिया के फेर्डी सेतियावान को 21-9, 21-17 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। पैरा आर्चरी महिला रिकर्व डबल्स में भारत ने सिल्वर मेडल जीता।
फाइनल में भारत की भावना और पूजा को चीन के हाथों 0-6 से हार मिली। भारत के लिए दिन का दूसरा सिल्वर मेडल बैडमिंटन में थुलसिमथी मुरुगेसन ने महिला सिंगल्स में जीता। वह महिला सिंगल्स SU5 के फाइनल में चीन की किउक्सिया यांग से 18-21, 11-21 से हार गईं।
बैडमिंटन में प्रमोद ने जीता गोल्ड
SL3 बैडमिंटन के सिंगल्स मुकाबले में नितेश कुमार ने अपने ही देश के प्रमोद भगत को हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत के लिए प्रमोद ने पुरुषों की 1500 मीटर T46 स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल करते हुए, तीन साल पहले हांगझू में जीते अपने सिल्वर मेडल को सफलतापूर्वक बरकरार रखा है। प्रमोद ने उन्होंने 4:09.65 का समय निकालते हुए शानदार प्रदर्शन किया और एक बार फिर पोडियम पर अपनी जगह पक्की कर ली।
लॉन्ग जंप में निमिषा का सिल्वर
निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल ने महिलाओं की T47 लॉन्ग जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है। निमिषा ने पिछली बार गोल्ड मेडल जीता था। बैडमिंटन की वूमन सिंगल्स SH6 फाइनल में, नित्या श्री को चीन की फेंगमेई ली के हाथों 12-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
बैडमिंटन के मिक्स डबल में सिल्वर
भारत की थुलसिमथी मुरुगेसन और नितेश कुमार ने मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। उन्हें इंडोनेशिया की लीनी रात्री ओक्टिला और हिकमत रमदानी के खिलाफ कड़े मुकाबले में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम 21-11 से अपने नाम किया। हालांकि, इंडोनेशियाई जोड़ी ने बेहतरीन वापसी की और अगले दो गेम 21-19, 21-14 से जीतकर जीत हासिल कर ली।