भारत 2029 तक देश में चार रॉकेट लॉन्च पैड चालू करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल श्रीहरिकोटा में दो लॉन्च पैड इस्तेमाल किए जा रहे हैं, तीसरा लॉन्च पैड भी वहीं बनाया जा रहा है। इसके अलावा, तमिलनाडु के कुलसेकरपट्टिनम में छोटे सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए नया लॉन्च कॉम्प्लेक्स तैयार किया जा रहा है। लेकिन लॉन्च पैड आखिर होता क्या है, इनकी संख्या बढ़ने से ISRO को क्या फायदा होगा और भारत की सैटेलाइट लॉन्च करने की क्षमता कैसे बढ़ेगी? समझिए।