इसरो का NVS-03 कैसे बदल सकता है आपके आने-जाने का तरीका

NavIC यानी Navigation with Indian Constellation... इसे भारत का अपना सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम कह सकते हैं। जैसे आप रास्ता खोजने के लिए अमेरिका के GPS का इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही NavIC भी लोकेशन और रास्ते की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। हालांकि, GPS के उलट NavIC की कवरेज मुख्य रूप से भारत और इसके आसपास के करीब 1,500 किलोमीटर तक के एरिया में ही है। NVS-03 इसी नेविगेशन सिस्टम का हिस्सा बनने वाला सैटेलाइट है।