बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका है, जबकि हवाओं की रफ्तार 125 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। आखिर कितना गंभीर होगा चक्रवात का असर?