Nvidia बॉस के स्कैंडल का भारत पर क्या असर? एक्सपर्ट से समझिए

Nvidia के सीईओ जेनसेन हुआंग कथित चीनी खुफिया एजेंट एलिस हुआंग के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। कंपनी के साथ ही अमेरिका और दुनिया में इसके असर को लेकर चर्चा हो रही है। समझिए भारत पर क्या असर हो सकता है।

एनवीडिया (Nvidia) के सह-संस्थापक और सीईओ जेनसेन हुआंग (Jensen Huang) सिंगापुर की टेक फर्म 'मेगास्पीड' की पूर्व अधिकारी एलिस हुआंग के साथ अपने अफेयर को लेकर विवादों में हैं। अमेरिकी जांच एजेंसियों का दावा है कि एलिस चीनी खुफिया तंत्र से जुड़ी एक एजेंट रही हैं। जानकारी सामने आने के बाद हुआंग ने अपने कर्मचारियों को भेजे एक इंटरनल मेल में अपने वैवाहिक जीवन में बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। हालांकि, उन्होंने एनवीडिया की किसी गोपनीय जानकारी या सुरक्षा से समझौता होने की बात से साफ इनकार किया।

एनवीडिया के निदेशक मंडल (Board of Directors) ने स्वतंत्र कानूनी सलाहकारों के जरिए इस बात की औपचारिक जांच शुरू की है कि क्या कंपनी का कोई डेटा या अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभावित हुई। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) भी इस मामले की जांच कर रही है।

इस बीच, सवाल उठ रहे हैं कि Nvidia के सीईओ से जुड़े इस विवाद का असर क्या भारतीय शेयर बाजार पर पड़ेगा। इस बारे में RT हिंदी ने एक्सपर्ट और कॉग्निटिव डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन आर्किटेक्ट और टेक एंटरप्रेन्योर मल्लिका बजाज से बातचीत की।

भारत के शेयर पर बाजार पर कितना असर?

मल्लिका बजाज ने कहा कि इस विवाद का भारतीय शेयर बाजार पर असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह नेशनल सिक्योरिटी का मामला बन जाता है। इसकी वजह है कि Nvidia के पास सेमीकंडक्टर से जुड़े इंफोर्मेशन का एक्सेस है। इससे एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का मार्केट, नेशनल सिक्योरिटी एक्सपोजर जुड़ा है।

डेटा सेंटर और क्लाउड कंप्यूटिंग का असर किन-किन जगहों पर है। यह सरकार, रिसर्च, एआई, ऑटेमेटेड, मोबिलिटी, हेल्थ केयर, लाइफ साइंसेज, मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, स्पेस, डिफेंस, क्लाइमेट और मीडिया में बहुत असर होगा।

बजाज ने कहा कि इसका स्टॉक्स में नहीं लेकिन ग्लोबली बहुत असर होगा, खासकर भारत में क्योंकि हमारी इस कंपनी पर निर्भरता अधिक है। भारतीय आईटी कंपनियों पर असर और एआई में निवेश को लेकर इन्वेस्टर के रुख को लेकर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ स्टॉक मार्केट का मुद्दा नहीं है।

बजाज ने कहा कि कंपनी जिस तरह से काम करती है इसका असर आईटी से जुड़े हर छोटे से छोटे से लेकर बड़े लेवल पर असर होगा। भारत में Nvidia की हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियों जैसे इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, रिलायंस जियो की जिम्मेदारी होगी। भारत पूरी तरह से एनवीडिया पर ही निर्भर है।

भारत के पास क्या है विकल्प

एनवीडिया के साथ मिलकर काम करने वाली कंपनियों पर असर के साथ ही मल्लिका बजाज ने कहा कि भारत के पास कोई विकल्प नहीं है। भारत के पास डेटा सेंटर ऑपरेशंस, सेंसेटिव डेटा सेट पर डोमेस्टिक कंट्रोल नहीं है। उन्होंने हमे हाई स्पीड नेटवर्किंग स्टोरेज, एनर्जी एफिशिएंट कम्प्यूटिंग ये सब ऑफर किया है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने एआई को कभी टेक्नोलॉजी टूल के रूप में नहीं बनाया है बल्कि उसे नेशनल सिक्योरिटी के लिए बनाया है। इसलिए ये सबपर असर डालता है। यह हमारे ऊपर निगरानी है, जासूसी है। बजाज ने कहा कि अमेरिका में मेटा की तरफ से वेपनाइज इंजीनियरिंग को अप्रूव किया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत जिस तरह से अमेरिका पर अपनी निर्भरता बढ़ा रहा है, ऐसे में इस तरह की घटना सामने आना खतरे की घंटी है। इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

'Nvidia को रातोंरात रिप्लेस नहीं कर सकते'

इस पूरे घटनाक्रम के बीच भारत के लिए यह कितना बड़ा मौका है? इस सवाल पर मल्लिका बजाज ने कहा कि रातोंरात Nvidia जैसी कंपनी को रिप्लेस नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि हमारी क्लाउंड इंफ्रास्ट्रक्चर निर्भरता उनपर है। भारत ने एआई मिशन पर अरबों का इन्वेस्ट किया है। इसमें 10 हजार करोड़ का एआई मिशन है, 14 हजार प्लस के डेटा सेट हैं। 45 हजार से अधिक जीपीयू (Graphics Porcessing Units) शेयर्ड कैपेसिटी पर काम कर रही हैं। 20 फाउंडेशन मॉडल्स प्रपोजल्स हैं। ये सब Nvidia के बेस पर ही हैं।

बजाज ने कहा कि भारत ने कभी अपना मॉडल बनाने की कोशिश नहीं की। यूनिवर्सिटी, स्कूल्स, बैंक सब एक्सपोज हैं। उन्होंने मौजूदा समय में साइबर अटैक का हवाला दिया।

बजाज ने कहा कि अब एनवीडिया का ये जो लीक सामने आया है, इसकी वजह है कि कंपीटिशन यह चाह रहा है कि उनपर निर्भरता बढ़ जाए। उन्होंने कहा कि फिलहाल मार्केट में कंपीटिशन नहीं है। अमेरिका और चीन खेल रहे हैं। इस समय अमेरिका बहुत बुरी तरह से इस खेल में हार रहा है।