चांद छिपा बादल में... लेकिन कहां-कहां? मौसम का मिजाज समझ लीजिए

आज करवा चौथ का त्योहार है। महिलाएं सुबह से अपने पति के लिए व्रत रखे हुए हैं, इंतजार शाम का है कि चांद दिखे तो व्रत तोड़ें लेकिन मौसम खेल कर सकता है। दिल्ली से चेन्नई तक बादलों का डेरा है और कहीं-कहीं तो हल्की से बहुत भारी बारिश के आसार भी हैं।

बादल, बारिश, धूप और फिर बादल.... सुबह से लेकर अभी तक आपने दिल्ली-एनसीआर में मौसम के ये रंग तो देख ही लिए होंगे। मौसम की हर पल बदलती चाल महिलाओं को टेंशन में डाल रही है, क्यों? तो जवाब है आज करवा चौथ का त्योहार। चांद देखकर व्रत तोड़ने वाली महिलाओं को बादलों की आंख मिचौली परेशान कर सकती है।

दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी समेत कई प्रदेशों में आज और कल मतलब 29 और 30 अक्टूबर को मौसम ऐसा ही रहने वाला है। आईएमडी ने कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि, ओडिशा और आंध्र प्रदेश वालों के लिए राहत की बात यह है कि तूफान 'अर्नब' कमजोर हो गया है और इसके अगले कुछ घंटों में और कमजोर होने की संभावना है।

करवा चौथ के दिन दिल्ली-यूपी से लेकर तमिलनाडु तक मौसम कैसा रहने वाला है।

पहले बात देश के राजधानी की

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज तड़के आई बारिश ने हवा में ठंडक घोल दी है। हालांकि, हवा की क्वॉलिटी खराब स्तर पर ही बनी हुई है। आज दिनभर बारिश के संकेत हैं। आसमान में बादल छाए हुए हैं।

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक जा सकता है। इसके अलावा हल्की बरसात होती रहेगी। 30 अक्टूबर को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 31 अक्टूबर से आसमान साफ हो जाएगा। 2 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश के संकेत नहीं हैं। अधिकतम तापमान 31 तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर रहेगा।

बाकी राज्यों का हाल जानिए

नक्शे में देखिए कहां तक है बादलों का डेरा। यह सैटेलाइट से ली गई तस्वीर आज सुबह की है। 

हल्की बारिश कहां-कहां होगी?

यहां भारी बारिश का अलर्ट

यहां आंधी-तूफान