उखड़े पेड़, उड़े होर्डिंग्स... तस्वीरों में देखिए ‘अर्नब’ की तबाही

चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद आंध्र प्रदेश के काकीनाडा की सड़कों पर गिरे पेड़ों के बीच से निकलती गाड़ियां। / AP
तेज हवाओं और भारी बारिश से आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित। / AP
चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद काकीनाडा में खड़ी नावों के पास तटीय जलक्षेत्र से लकड़ी के टुकड़े निकालते मछुआरे। / AP
ओडिशा के गोपालपुर में चक्रवात ‘अर्नब’ के चलते तेज हवाओं और उफनते समुद्र के बीच तट पर खड़ी मछली पकड़ने वाली नावें।
चक्रवात ‘अर्नब’ के दौरान ओडिशा के बालासोर स्थित उदयपुर बीच पर समुद्र में उठती ऊंची लहरें में खतरे से खेलते लोग।
ओडिशा के गोपालपुर में चक्रवात ‘अर्नब’ के चलते तेज हवाएं और समुद्र में ऊंची लहरें उठी।

‘अर्नब’ चक्रवात ने तटीय इलाकों में काफी तबाही मचाई है। आंध्र प्रदेश के तट से यह 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया। हवा इतनी तेज थी कि काकीनाडा जिले में बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए, बिजली की लाइनें टूट गईं और समुद्र का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में तेज हवाओं, भारी बारिश और ऊंची लहरों का असर दिखा। देखिए, चक्रवात ‘अर्नब’ के असर की तस्वीरें।