न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में, अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 35 गेंदों पर तूफानी शतक जड़ा। भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अभिषेक ने 38 गेंदों पर शानदार 113 रन बनाए। इसमें 11 छक्के और 9 चौके शामिल थे।
भारत ने न्यूजीलैंड के 199 रनों के लक्ष्य को महज 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। मैच में इससे पहले, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल (89 रन, 52 बॉल)ने शानदार हाफ सेंचुरी लगाई। इसके साथ ही बेवन जैकब्स (39 रन, 23 बॉल) और फिन एलन (40 रन, 25 बॉल) की पारी की मदद से, न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 199 रन का टारगेट दिया था।