फ्रांस में बढ़ती महंगाई और स्कूलों के लिए ज्यादा फंड की मांग को लेकर 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे। कई जगह प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। सरकार के मुताबिक, करीब 1,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रदर्शनों ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।