यूरोप संकट में है। इसके तहत आने वाले देश दंगों की आग में जल रहे हैं। फ्रांस, इटली, बेल्जियम समेत कई देशों में विरोध की आग तेज होती जा रही है। प्रदर्शनकारी किसी को भी नहीं छोड़ रहे हैं। कहीं बिल्डिंग में आग लगा दी तो कहीं पुलिस पर पथराव कर रहे। सड़कों पर इनका गुस्सा सामने आने वाली हर चीज को बस तहस-नहस करना चाहता है। इसके पीछे की वजह बेतहाशा बढ़ती महंगाई, जीवन यापन का संकट, स्वास्थ्य सेवाओं में कमी और बदहाल स्कूल हैं। फ्रांस से शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब पूरे यूरोप में फैल गया है।