मंच, पंडाल, गरबा... देखिए भारत में इस समय फेस्टिव सीजन चल रहा

यूपी के प्रयागराज में, 'दशहरा' त्योहार से पहले एक कारीगर दुर्गा पूजा 'पंडाल' को अंतिम रूप दे रहा है। / फोटो : Getty / RT
नोएडा सेक्टर 21A रामलीला ग्राउंड में मंगलवार रात को होने वाली रामलीला के लिए कलाकार बैकस्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस की तैयारी करते हुए। / फोटो : Getty / RT
कोलकाता में दुर्गा पूजा से पहले आयोजित एक उत्सव के दौरान, ड्रोन शो में हिंदू देवी दुर्गा को आसमान में दिखाया गया। / AP
नई दिल्ली के तितारपुर में आर्टिस्ट दशहरा के लिए रावण का पुतला तैयार कर रहे हैं। / फोटो : Getty
गुवाहाटी के मालीगांव, पांडु स्थित कालीबाड़ी रेस्ट कैंप में चल रहे दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान, सुनहरी रोशनी से जगमगाते दुर्गा पूजा पंडाल का एक नजारा। ANI / फोटो : ANI / RT
जम्मू में रामलीला में रावण की भूमिका अदा करता कलाकार मंचन के दौरान। / AP
अहमदाबाद में नवरात्रि के दौरान पारंपरिक पोशाक पहने भारतीय लोग गुजरात के पारंपरिक नृत्य 'गरबा' से पहले फोटो खिंचाते हुए। / AP
पंजाब के जालंधर में, नवरात्रि उत्सव के लिए श्रद्धालु देवी दुर्गा की मूर्ति और पूजा की अन्य सामग्री खरीदते हुए। / फोटो : ANI / RT
गुवाहाटी के फैंसी बाजार में चल रहे दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान, महिलाएं पारंपरिक झुमके और गहने खरीदने के लिए सड़क किनारे लगे एक स्टॉल के पास। / फोटो : ANI / RT
अहमदाबाद में नवरात्रि के दौरान पारंपरिक पोशाक पहने एक महिला गुजरात राज्य का लोक नृत्य 'गरबा' करते हुए। / AP

देश में नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। दुर्गा पूजा की धूम के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों में रामलीला मंचन भी चल रहा है। आगे दशहरे के लिए रावण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। उधर, गुजरात समेत कई राज्यों में गरबा की भी धूम है। फेस्टिव सीजन की मनोरम झलक देखिए।