जंतर मंतर से पहले ही प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, तस्वीरों में देखें ताजा हाल

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की मंजूरी देने से पहले ही इनकार कर दिया था। इसके बाद भी इकट्ठा हो रहे प्रदर्शनकारियों को एहतियातन हिरासत में ले लिया। / AP
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आह्वान पर जंतर-मंतर की तरफ मार्च करने की कोशिश कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। / AP
प्रदर्शन के लिए जा रही युवती को पुलिसकर्मी हाथ-पैर पकड़कर ले गए। / AP
जंतर-मंतर के आसपास पुलिस की तरफ से काफी बैरिकेडिंग की गई थी। / AP
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद भी प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। / AP
प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस बंदोबस्त के कारण दिल्ली के बाहर से आने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। एक दंपती अपना सामान लेकर चुनाव आयोग की इमारत के पास से गुजरता हुआ। / AP
प्रोटेस्ट के दौरान नई दिल्ली में कई जगह पुलिस और प्रदर्शकारियों में खींचतान देखने को मिली। / AP
सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के प्रदर्शन के बीच ये विदेशी टूरिस्ट खाली सड़क पर घूमता हुआ नजर आया। / AP
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के दौरान अलग-अलग जगहों से आए लगभग एक हजार लोगों को हिरासत में लिया गया है। / AP
प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में लड़कियां भी पहुंची थीं। पुलिस ने उन्हें भी ऐहतियातन डिटेन कर बस से दूसरी जगह पहुंचाया। / AP
पुलिस ने बताया कि सुरक्षा इंतजामों के तहत नई दिल्ली जिले को 20 ऑपरेशनल जोन में बांटा गया। हर जोन के लिए अलग डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं। / AP
पुलिस की तरफ से डिटेन किए जाने के दौरान प्रदर्शनकारी युवा नारेबाजी कर रहे थे। / AP

दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके से जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, करीब एक हजार से ज्यादा लोगों को डिटेन किया गया है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की मंजूरी देने से पहले ही इनकार कर दिया था। प्रदर्शन में शामिल होने मुंबई से दिल्ली आ रहे CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके को विमान के अंदर से हिरासत में ले लिया गया। उनके कई साथियों को भी पुलिस ने पकड़ा है। ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं को भी हिरासत में रखा गया है।