तेहरान की तैयारी: अब महिलाएं ले रहीं एयरक्राफ्ट उड़ाने की ट्रेनिंग

ईरान के इमाम स्क्वॉयर ग्राउंड में अगले हमले से पहले खुद को तैयार करतीं ईरानी महिलाएं। महिलाओं का कहना है कि वे किसी भी हमले से डरती नहीं हैं।
तेहरान के इमाम हुसैन स्क्वायर में लगाए गए एक शिविर में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान हथियार चलाना सीख रहीं ईरानी महिलाएं।
मिलिट्री ट्रेनिंग के दौरान ईरानी महिला कलाश्निकोव-शैली (Kalashnikov-style) की असॉल्ट राइफल चलाना सीखती हुई।
असॉल्ट राइफल के साथ खड़ीं ईरानी महिलाएं संदेश दे रही हैं कि अगले हमले के लिए सभी एकजुट हैं।
ईरान को आशंका है कि यदि अमेरिका और इजरायल हवाई बमबारी में विफल रहते हैं, तो वे ईरान पर जमीनी हमला (Ground Attack) कर सकते हैं। ऐसे किसी भी संकट की स्थिति में ये महिलाएं अपने परिवार, मोहल्ले और समुदाय की रक्षा करने के लिए तैयार हो रही हैं।
इसमें महिलाओं को केवल बंदूक चलाना ही नहीं, बल्कि युद्ध के दौरान आपातकालीन प्रतिक्रिया (Emergency Response), शारीरिक ड्रिल और बुनियादी कॉम्बैट कौशल भी सिखाया जा रहा है।

बीते 7 महीनों में अमेरिका और इजरायल से हुए संघर्ष में ईरान ने डटकर मुकाबला किया है। संघर्ष फिलहाल रुका है पर ईरान की तैयारी नहीं। उसके शीर्ष नेताओं ने अमेरिका के किसी भी आक्रामक कार्रवाई का करारा जवाब देने की चेतावनी दी है। तेहरान से आई ये तस्वीरें बता रही हैं कि इस बार तैयारी किस लेवल की है। पुरुषों के साथ महिलाएं भी स्वेच्छा से मिलिट्री ट्रेनिंग ले रही हैं। तेहरान के इमाम हुसैन स्क्वायर गार्डन में ईरानी महिलाएं बंदूक से लेकर एंटी-एयरक्राफ्ट गन चलाने की भी ट्रेनिंग ले रही हैं।