कश्मीर को भारत के बाकी हिस्सों से हाई स्पीड कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम आगे बढ़ा है।शनिवार को 111 किलोमीटर लंबे श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनिहाल रेलवे सेक्शन पर अधिकतम स्पीड को 75 किमी/घंटा से बढ़ाकर 100 किमी/घंटा कर दिया गया है। यह उपलब्धि जून 2025 में इस सेक्शन के उद्घाटन के एक साल से अधिक समय बाद हासिल हुई है।